देवास जिले में नागरिकों को वैक्‍सीनेशन के प्रति जागरूक करने के लिए कलेक्टर श्री शुक्ला एवं एसपी डॉ. सिंह ने शहर के बाजारों की दुकानों और घरों पर जाकर दी दस्तक

देवास जिले में नागरिकों को वैक्‍सीनेशन के प्रति जागरूक करने के लिए कलेक्टर श्री शुक्ला एवं एसपी डॉ. सिंह ने शहर के बाजारों की दुकानों और घरों पर जाकर दी दस्तक
————–
नागरिकों के वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट देखें, जिन्‍होंने वैक्‍सीन नहीं लगावाई उन्‍हें वैक्सीन लगवाने के वैक्‍सीनेशन सेंटर भेजा
—————
देवास जिले के नागरिक कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए वैक्‍सीन के दोनों डोज लगवाये, मॉस्‍क लगाये और सोशल‍ डिस्‍टेंसिंग का पालन करें – कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला
———–
कोरोना की संभावित तीसरी लहर, कोरोना के नए वेरियंट ऑमिक्रॉन के दृष्टिगत और जिले के नागरिकों को वैक्‍सीनेशन के प्रति जागरूक करने के लिए कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह ने शहर के बाजारों की दुकानों और घरों पर जाकर दस्तक दी। कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने दुकानों पर काम करने वाले नागरिकों से वैक्सीनेशन के संबंध में जानकारी ली। वैक्सीनेशन किए हुए व्यक्तियों के सर्टिफिकेट देखें, जिन्‍होंने वैक्‍सीन नहीं लगावाई थी उन्‍हें वैक्सीन लगवाने के लिए वैक्‍सीनेशन सेंटर भेजा। इस दौरान नगर निगम आयुक्त श्री विशाल सिंह चौहान, एसडीएम श्री प्रदीप सोनी, सीएमएचओ डॉ. एमपी शर्मा सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।
कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने कहा कि कोरोना अभी गया नहीं है। कोरोना की तीसरी लहर आने की सम्‍भावनाओं को देखते हुए जिले के सभी नागरिक कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के संबंध में दिये गये दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। जिले के सभी नागरिक मॉस्‍क लगाये और सोशल‍ डिस्‍टेंसिंग का पालन करें। जिले के नागरिक कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए वैक्‍सीन के दोनों डोज अनिवार्य रूप से लगवाये। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में वैक्सीनेशन महाअभियान चलाया जा रहा है। आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहित अन्य मैदानी अमला वैक्‍सीनेशन से छुटे हुए नागरिकों को वैक्सीनेशन सेंटर पर लाने के लिए घर-घर जाकर दस्तक दे रही है और वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कर रही है।
कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने जिलेवासियों से अपील की है कि जिन नागरिकों का वैक्‍सीन का दूसरा डोज ड्यू है वह वैक्‍सीनेशन सेंटर पर जाकर वैक्‍सीन का दूसरा डोज लगवाये। आप वैक्सीन लगवाकर न केवल स्वयं को कोरोना से सुरक्षित करें, अपितु दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें। कोविड-19 के संक्रमण के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए सभी व्यक्ति वैक्सीन लगवाए तथा अपने पास पड़ोस, मोहल्ले के लोगों एवं अन्य चिर-परिचित लोगों को भी वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें।
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |