शाजापुर जिले का मामला, पत्नि द्वारा पति की जघन्य तरीके से हत्या कारित करने वाली आरोपिया को आजीवन कारावास एवं अर्थदण्ड

शाजापुर। न्यायालय विशेष न्यायाधीश (अ0जा0/अ0ज0जा0 अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 जिला शाजापुर के द्वारा जघन्य एवं सनसनीखेज चिहिन्त प्रकरण में निर्णय दिनांक 30/11/2021 को थाना मो0 बडोदिया के अपराध धारा 302 भादवि में अरोपियां मुन्नीबाई पति अनोखीलाल को सिद्धदोष पाते हुये आजीवन कारावास एवं 10000 रू का अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
सहा. जिला मीडिया प्रभारी रमेश सोलंकी अति. डीपीओ शाजापुर ने बताया कि, दिनांक 08/09/2020 रात्रि को थाना मो. बडोदिया अंतर्गत ग्राम फावका में अनोखीलाल जो कि अपनी पत्नि मुन्नीबाई पर शक करता था इसलिये अवैध संबंध की बात को लेकर पति अनोखीलाल एवं उसकी पत्नि मुन्नी बाई के बीच झगडा हुआ। उक्त झगडे में आरोपियां मुन्नी बाई ने अपने पति अनोखीलाल को सिर में मुसली मार दी जिससे अनोखीलाल को चोट आने से घटना स्थल पर ही अनोखीलाल की मृत्यु हो गई। उक्त घटना पर से थाना मोहन बडोदिया थाना प्रभारी उदय सिंह अलावा ने धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया व अनुसंधान पश्चात सक्षम न्यायालय में आरोपियां मुन्नीबाई के विरूद्ध चालान प्रस्तुत किया।
अभियोजन की ओर से पैरवी सुश्री प्रेमलता सोलंकी उपसंचालक अभियेाजन जिला शाजापुर एवं श्री रमेश सोलंकी अति. जिला लोक अभियोजन अधिकारी शाजापुर ने करी।
उक्त प्रकरण में शासन की ओर से पैरवीकर्ता सुश्री प्रेमलता सोलंकी उपसंचालक अभियोजन जिला शाजापुर के तर्कों एवं अभिलेख पर आई साक्ष्य से सहमत होते हुये न्यायालय द्वारा आरोपी को दोषी पाते हुये दंडित किया गया

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |