प्रत्येक जिले में सतर्कता और सावधानी आवश्यक टेस्ट की संख्या भी बढ़ाई जाए मंत्री जन-जागरूकता के लिए प्रयास करें मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कैबिनेट मीटिंग के पहले संबोधन में व्यक्त की संक्रमण पर चिंता

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के 14 प्रकरण सामने आने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने फेस मास्क के उपयोग ,परस्पर दूरी और बार-बार हाथ साफ करने जैसे उपायों पर जोर दिया है। उन्होंने बताया कि आज कोरोना नियंत्रण के लिए आपात बैठक में भोपाल के वरिष्ठ अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं।भोपाल के साथ ही प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर टेस्ट की संख्या बढ़ाने और पॉजिटिव लोगों को आइसोलेट करने की आवश्यकता है। सावधानी में ही सुरक्षा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा की नए वेरिएंट से सावधान रहने और इसके लिए जागरूक रहना बहुत आवश्यक है। मुख्यमंत्री श्री चौहान कैबिनेट की बैठक के पहले मंत्रि-परिषद को संबोधित कर रहे थे।

मंत्री जन-जागरूकता प्रयासों में सहयोग करें

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी मंत्रियों से अनुरोध किया कि वे भी जिलों में जन-जागरूकता के प्रयासों से जुड़ें। इसके साथ ही अस्पतालों में आवश्यक व्यवस्थाओं को भी अपने स्तर पर सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वर्तमान में होने वाले कोरोना टेस्ट की संख्या भी बढ़ाई जाना चाहिए। हम सजग रहेंगे तो संक्रमण के इन मामलों को बढ़ने से रोक सकेंगे। प्रदेश में सभी का अलर्ट रहना आवश्यक है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘करोड़ों लोगों ने हमें इतिहास रचने का मौका दिया…’, बीजेपी दफ्तर में महिला कार्यकर्ताओं से बोले पीएम मोदी     |     सीएम शिवराज का उज्जैन दौरा आज, जनता को देंगे कई विकास कार्यों की सौगात     |     पूर्व डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे का नया वीडियो आया सामने, अमरण आनशन की दी चेतावनी, जानें पूरा मामला     |     “SO साहब हमारा समीज फाड़ दिए, कमरे में बंद कर… ” खाकी पर फिर उठे सवाल, जानें पूरा मामला     |     मीरवाइज उमर फारूक की नजरबंदी चार साल बाद हटाई गई, श्रीनगर स्थित जामिया मस्जिद में पढ़ेंगे नमाज     |     16 दिनों से स्लीप मोड में विक्रम लैंडर और रोवर प्रज्ञान, अब कुछ घंटे थोड़ी टेंशन वाले     |     माता चिंतपूर्णी दरबार में Couple श्रद्धालु की पिटाई, मौके पर इकट्ठे हुए लोग लेकिन…     |     मातम में बदली खुशियां, गरबा प्रैक्टिस करते करते हुई युवक की मौत, वजह जानकर हर कोई हुआ हैरान     |     महिला आरक्षण बिल पास होने पर स्मृति ईरानी ने जताई खुशी, कहा- मोदी है तो मुमकिन है     |     छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, सुप्रीम कोर्ट में दी अहम जानकारी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088