01 दिसंबर को मुख्यमंत्री, क्राइसिस मैनेजमेंट समितियों को संबोधित करेंगे, इस मीटिंग से जुड़ने के लिए देखें यह खास खबर, इस खबर में है मीटिंग से जुड़ने की लिंक

शाजापुर, 29 नवंबर 2021/ कोरोना के नए वेरिएंट से उत्पन्न तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए रखी जाने वाली सतर्कताएँ तथा वैक्सीनेशन महा अभियान के अंतर्गत 31 दिसंबर तक दूसरे डोज का शत-प्रतिशत टीकाकरण करने के संबंध में जिला स्तरीय, विकासखंड स्तरीय, वार्ड स्तरीय तथा ग्राम स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट समितियों के सदस्यों को 01 दिसम्बर को प्रात: 10 बजे से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंगके माध्यम से मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा संबोधित किया जाएगा।
इस संबंध में कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने जिला स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट समिति के सदस्यों को एनआईसी वीडियो कांफ्रेंस कक्ष में 01 दिसंबर को आमंत्रित किया है। इसी तरह कलेक्टर ने विकास खंड/वार्ड/ग्राम स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट समितियों के सदस्यों को वीसी लिंक से जुड़ने के लिए भी अनुरोध किया है। साथ ही उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत के सचिव, टीकाकरण के कार्य में लगे जमीनी स्तर के अन्य कर्मचारियों, सक्रिय सामाजिक/स्वैच्छिक कार्यकर्ताओं को भी कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़ने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री का संबोधन दूरदर्शन के अलावा वेबकास्‍ट लिंक, फेसबुक लाइव, यू ट्यूब, ट्विटर पर देखा व सुना जा सकेगा, जिनके लिंक एड्रेस इस प्रकार हैं –

www.twitter.com/ChouhanShivraj

www.facebook.com/ChouhanShivraj

www.youtube.com/ChouhanShivraj

www.twitter.com/OfficeOfSSC

www.facebook.com/OfficeOfSSC

वेबकास्ट लिंक https://webcast.gov.in/mp/cmevents

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |