शुजालपुर में खाद की कमी नहीं है, लाईन में लगे व्यक्तियों में आपस में मारपीट हुई ,खण्डन करते हुए कलेक्टर दिनेश जैन ने बताया

शुजालपुर में खाद की कमी नहीं है, लाईन में लगे व्यक्तियों में आपस में मारपीट हुई

शाजापुर, 29 नवंबर 2021/ सोशल मीडिया एवं अलग-अलग चैनल्स से आज चल रही खबर कि शुजालपुर में उर्वरक की कमी है और इस कारण विवाद हो रहा है, का खण्डन करते हुए कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने बताया कि शुजालपुर में उर्वरक की कमी नहीं है, पर्याप्त मात्रा में भण्डारण है और किसानों को वितरित किया जा रहा है। सोसायटी में हुए विवाद के संबंध में कलेक्टर ने बताया कि उर्वरक लेने आए लोगों में आपस में मारपीट हुई है और दोनों ने एक-दूसरे के विरूद्ध थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई है।
कलेक्टर श्री जैन ने बताया कि प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था शुजालपुर में हुए विवाद की सूचना पाकर स्थानीय तहसीलदार श्री राकेश खजुरिया द्वारा मौके पर पहुंचकर प्रारंभिक जांच की गई, जिसमें पाया गया कि प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था शुजालपुर सिटी में ग्रामीणों द्वारा लाईन लगाकर खाद लिया जा रहा था, कि अचानक लाईन में लगे व्यक्तियों में धक्का-मुक्की हो गई और ग्राम मण्डावर के पृथ्वी पुत्र ज्ञानसिंह परमार उम्र 21 वर्ष तथा ग्राम भीमपुरा के जितेन्द्र पिता रमेश धनगर उम्र 32 वर्ष का आपस में झगड़ा हो गया। आपसी लड़ाई में चाटे एवं डण्डे से मारपीट होना बताया गया है। कलेक्टर ने बताया कि इसमें खाद की समस्या को लेकर कोई विवाद नहीं हुआ है। आपस में मारपीट की थाने में एफआईआर हुई है और आरोपी और फरियादी की एमएलसी भी हुई है, जिसमें सामान्य चोटें है। अन्य कोई बात जांच में नहीं पाई गई है। खाद की कोई समस्या नहीं है। खाद पर्याप्त मात्रा में मौजूद है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |