मंत्री बिसाहूलाल द्वारा राजपूत समाज एवं बड़े घर की महिलाओं के बारे में जो टिप्पणी की है वह बेहद शर्मनाक और अभद्रता की प्रतीक -पूर्व मंत्री कराड़ा

मंत्री बिसाहूलाल साहू के बयान को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं इसी क्रम में शाजापुर के विधायक और पूर्व जल संसाधन मंत्री हुकुम सिंह कराड़ा ने भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है और पत्र लिखकर उन्होंने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है
👇पत्र👇
माननीय श्री शिवराज सिंह जी चौहान
मुख्यमंत्री म.प्र. शासन
आपके द्वारा अनैतिक रूप से चौथी बार सत्ता हासिल करने के बाद जिस तरह से भाजपा नेताओं का दुर्व्यवहार बढ़ता जा रहा है यहाँ तक कि आपके मंत्री विधायक और संगठन के शीर्ष नेताओं द्वारा जो अनैतिक टिप्पणियां की जा रही है। खासतौर पर महिलाओं के बारे में उससे मध्यप्रदेश जैसे हृदय स्थल को शर्मशार किया है।
हाल ही में आप की सरकार के मंत्री बिसाहूलाल द्वारा राजपूत समाज एवं बड़े घर की महिलाओं के बारे में जो टिप्पणी की है वह बेहद शर्मनाक और अभद्रता की प्रतीक है। जिन राजपूत समाज की महिलाओं ने अपने देश और धर्म की आन बान शान के लिए त्याग और बलिदान दिया है उन्हें मंत्रीजी हाथ पकड़ पकड़कर बाहर निकालने की जो बात कर रहे है उसमें आपकी और आपकी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का मौन एक प्रकार की सहमति ही मानी जाएगी एक तरफ तो आप खुद अपने आप को हर महिला का भाई और हर कन्या के मामाजी बनकर कन्यापूजन का दिखावा करते हो वही आपके मंत्री,विधायको की महिलाओं के प्रति निम्न सोच आपकी पार्टी की भावना को परिलक्षित करती है।अगर अब भी प्रदेश की साढ़े सात करोड़ जनता की भावनाओ की कद्र करते हो तो मंत्री को शीघ्र ही पदमुक्त करके माफी मांगनी चाहिए।
*हुकुम सिंह कराड़ा*
*पूर्व जल संसाधन मंत्री म.प्र. शासन विधायक शाजापुर*

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |     बड़ी खबर: ईरान में ‘जख्मी’ खामेनेई ने संभाली कमान, 1981 के उस हमले की यादें हुई ताजा; इजरायल-अमेरिका के खिलाफ जंग का नया ऐलान!     |