बिना परमिट चलने वाले आटो रिक्शा वाहनों पर कार्यवाही,38 वाहनों को चेक किया,दस्तावेज कंप्लीट रखने वालों को पहनाई माला

शाजापुर, 26 नवंबर 2021/ उच्च न्यायालय द्वारा प्रदेशभर में बिना परमिट नियम विरूद्ध चलने वाले यात्री आटो रिक्शा पर तत्काल वैधानिक एवं नियमानुसार कार्यवाही करने के आदेश दिये हैं। इस संबंध में परिवहन विभाग एंव ट्राफिक विभाग द्वारा संयुक्त रूप से चेकिंग कि गयी। चेकिंग के दौरान कुल 38 वाहनों को चेक किया एंव 31 वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही कि गयी, जिसमे 6 यात्री आटो रिक्शा एंव 1 मेजिक को जप्त किया जाकर पुलिस लाईन शाजापुर कि अभिरक्षा मे रखा गया। साथ ही 24 वाहनों से शमन शुल्क 11000 रूपये वसूल किये गये। चेकिंग के दौरान संपूर्ण दस्तावेज वैध पाये जाने वाले यात्री आटो रिक्शा चालको को सम्मानित भी किया गया। सघन चेकिंग के कारण आज जिला परिवहन कार्यवाही के चलते कार्यलय में 5 परमिट के आवेदन को भी स्वीकार कर उनके परमिट जारी किये गये। कार्यवाही के दौरान जिला परिवहन अधिकारी श्री ए.पी. श्रीवास्तव, श्री जगदीश कौशल एवं ट्राफिक सूबेदार श्री सत्येन्द्र सिंह राजपूत, श्री रवि वर्मा, श्री ईश्वर पटेल एवं अन्य मौजूद थे। कार्यवाही आगामी दिनो मे निरंतर जारी रहेगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |     बड़ी खबर: ईरान में ‘जख्मी’ खामेनेई ने संभाली कमान, 1981 के उस हमले की यादें हुई ताजा; इजरायल-अमेरिका के खिलाफ जंग का नया ऐलान!     |