माधवनगर पुलिस की सक्रियता से हत्या कारित करने वाले सभी 06 आरोपी गिरफ्तार,शराब पीने के दौरान हुआ था आपसी विवाद घटना में प्रयुक्त चाकू व कटर जप्त

माधवनगर पुलिस की सक्रियता से हत्या कारित करने वाले सभी 06 आरोपी गिरफ्तार,शराब पीने के दौरान हुआ था आपसी विवाद घटना में प्रयुक्त चाकू व कटर जप्त

पुलिस अधीक्षक उज्जैन *श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल* के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *डॉ रविन्द्र वर्मा*, नगर पुलिस अधीक्षक *श्री विनोद कुमार मीणा* के मार्गदर्शन में उज्जैन पुलिस द्वारा गुण्डे बदमाश एवं अपराधियों के विरुद्व निरंतर कार्यवाहीं की जा रही है एवं घटित हुए अपराधों की पतारसी एवं आरोपियों की गिरफ्तारी तत्तपरता से की जा रही है। इसी तारतम्य में थाना प्रभारी माधवनगर *श्री मनीष लोधा* द्वारा थाना क्षेत्र में हुई हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

🛑 *घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 15.11.21 की रात्रि करीब 03.00 बजे शिवाजी पार्क कॉलोनी उज्जैन में एक खाली पड़े प्लॉट पर बदमाशों के बीच शराब पीने के दौरान पुरानी बात को लेकर हुए अचानक विवाद हो गया और विवाद इतना बड़ गया कि बदमाशों द्वारा उसी के मित्र को जान से मारने के इरादे से चाकू व पत्थरों से मारकर बुरी तरह घायल कर दिया था। आम नागरिक द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल को 108 की सहायता से जिला चिकित्सालय उज्जैन में उपचार हेतु भर्ती करवाया एवं सूचनाकर्ता की रिपोर्ट पर थाना माधवनगर पर आरोपीगण के विरुद्ध अपराध क. 679/21 धारा 307, 294, 34 भा.द.वि. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

दिनांक 19.11.21 को उपचार के दौरान मजरुह की मुत्यु हो गई जिससे प्रकरण में धारा 302 भा.द.वि. का इजाफा किया गया है।

🛑 *पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही*
घटना घटित होने के उपरांत वरिष्ठ अधिकारीयो के निर्देशन में गठित टीम द्वारा उक्त अपराध के शातिर 01 आरोपी को मुखबिर सूचना पर चिंतामन ब्रिज के पास से दिनांक 19.11.21 को गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी द्वारा पूछताछ में अन्य 05 साथीयो के भी नाम बताये है। गिरफ्तारशुदा आरोपी की निशादेही पुलिस द्वारा शेष 05 आरोपियों को दिनाक 19.11.21 गिरफ्तार किया गया गिरफतारशुदा 06 आरोपी में 02 नाबालिग भी शामिल है।

🛑 *जप्त माल मश्रुका*
1⃣ घटना में प्रयुक्त चाकू
2⃣ कटर

🛑 *सराहनीय भूमिका*
इस कार्य में थाना प्रभारी मनीष लोधा, उ.नि. प्रेम मालवीय, उ.नि. मालती गोयल, उ.नि. सुरेन्द्र मण्डलोई आर. धर्मेन्द्र सूर्यवंशी, आर. अमरनाथ, आर. पंकज पाटीदार, आर. मुनेन्द्र, सैनिक कमलेश, म0आर० प्रतिभा, की सराहनीय भूमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |