खास खबर, नैनो के स्प्रे से लहलहाने लगेंगी फसल, कम कीमत में बेहतर उत्पादन पा सकेंगे किसान

शाजापुर
——
कलेक्टर श्री जैन से मिलकर इफको के प्रतिनिधि मंडल ने बताई नैनो की विशेषता, किसानों तक पहुंचाने की भी की अपील
—–
इफको के प्रतिनिधि मंडल ने आज कलेक्टर श्री दिनेश जैन से मिलकर किसानों के लिए लाभकारी नैनो यूरिया का सेंपल भेंट किया। जिससे किसान कम कीमत में बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। इसके उपयोग से फसलों में उर्वरक की कीमत आधी हो जाएगी। वहीं 3 बार के बजाए किसानों को केवल एक ही बार स्प्रे करना होगा। इसका उपयोग करने से फसलों में उत्पादन क्षमता भी बढ़ेगी।
कृषि वैज्ञानिक प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि यह किसानों के लिए दोहरे लाभ का सौदा होगा। जिन्हें केवल 250 एमएम की बोतल में एक एकड़ खेत की फसलों पर छिड़काव किया जा सकेगा। जबकि परंपरागत यूरिया की एक या दो थैली खर्च करना होती है। इसकी किसानों को 266 रूपये कीमत प्रति बोरी चुकानी होती है। इस मान से किसानों को यूरिया के लिए 540 रूपये चुकाने पड़ते है, पर नैनो यूरिया की 500 एमएल लगभग 240 रूपये कीमत में ही मिल जाती है। यह पर्यावरण को भी नुकसान नहीं पहुंचाती। वहीं फसलों में पैदावार को बढ़ाने में भी मदद करेगी। अमूमन किसान बोवनी और इसके बाद फसलों के थोड़ा बड़ा होने पर दो बार यूरिया डालते हैं। लेकिन नैनो यूरिया का उपयोग सिर्फ एक ही बार किया जाएगा। जहां तक बात छिड़काव करने वाली मशीनों की है तो कीटनाशक का जिस पंप से छिड़काव किया जाता है, उसी से नैनो खाद का भी छिड़काव किया जा सकता है। इससे लागत कम होगी। प्रतिनिधि मंडल ने किसानों तक इसकी उपलब्धता को आसान बनाने की भी मांग की, ताकि जिले के किसान लाभान्वित होकर कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकें।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |