देशहित सर्वोपरि, इससे बढ़कर कुछ नहीं, इंदिरा जी की जयंती पर बोले जिला कांग्रेस अध्यक्ष

शाजापुर। इंदिरा गांधी जी ने देश हित को हमेशा सर्वोपरि रखा। उन्होंने दुश्मनों के दांत खट्टे किए तो इंसानियत की भी मिसाल पेश कर देशवासियों का दिल जीता। अब बारी हमारी है कि हम उनके दिखाए मार्ग पर चलकर देश के विकास में सहभागी बने।
यह बात जिला कांग्रेस अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बंटी बना ने शुक्रवार को अकोदिया में देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी लोग आज देश के विकास के झूठे दावे करते फिर रहे हैं। बल्कि देश के विकास का अगर किसी को श्रेय जाता है तो वह है आयरन लेडी इंदिरा जी को, जिन्होंने पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। जिसका गवाह पूरा विश्व है। उनके दृढ़ संकल्प और देशभक्ति से हर कोई वाकिफ है। श्री सिह ने कहा कि उनके रहते देश ने आर्थिक विकास मे भी कई उपलब्धियां हासिल की थी। आज देशवासी महंगाई की मार झेल रहे हैं, लेकिन इंदिरा जी के कार्यकाल में कभी देशवासियों को महंगाई की मार या आर्थिक संकट से नहीं जूझना पड़ा। उन्होंने अपने दृढ़ संकल्प और कड़े निर्णयों को साबित कर खुद को आयरन लेडी साबित किया है। यही नहीं इंदिरा जी ने देश और देशवासियों के लिए अपने प्राणों तक की आहूति दे दी। उन्होंने कहा कि अब बारी हमारी है कि हम भी इंदिरा जी के बताए मार्ग पर चलकर देश के विकास में सहभागी बन सके। इस अवसर पर पूर्व नपाध्यक्ष रामनारायण कुशवाह, ब्रज विजयवर्गीय, मुकेश खत्री, चंगीराम ठाकुर, महेश कंचन, सुमेर परमार, अंकित शर्मा, वीरेंद्र पंवार, जितेंद्र जाट, इंदर परमार, जितेंद्र शर्मा, मनीष परमार, सतीश माहेश्वरी, पंकज गुप्ता, धर्मवीर खत्री, नीतेश जायसवाल, नीतेश डागा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता व पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CM मोहन यादव ने जनजातीय शिल्पग्राम महोत्सव 2025 का किया शुभारंभ,बोले- कलाकारों के साथ खड़ी है सरकार     |     सांबा में BSF की बड़ी कार्रवाई, घुसपैठ की कोशिश कर रहे 7 आतंकियों को मार गिराया     |     जयमाल के बाद दो रसगुल्लों ने खोली दूल्हे की ऐसी पोल, दुल्हन का चढ़ा पारा, तोड़ दी शादी     |     ‘सब्जी में नमक ज्यादा था…’, 34 दिन पहले भाग गई थी पत्नी, मिली तो पुलिस को सुनाई अजब-गजब कहानी     |     पाकिस्तान की तरफ से मिसाइल हमलों के बाद भारत के ये 24 एयरपोर्ट बंद, देखें पूरी लिस्ट     |     तमाचा खाने के बाद भी नहीं मान रहा पाकिस्तान, जैसलमेर-होशियारपुर में की ये हिमाकत     |     दुल्हन के घर पहुंचते ही होने वाले जेठ ने फोड़ा गुब्बारा, मचा ऐसा बवाल, दूल्हे को भी होना पड़ा रफूचक्कर     |     भारत-पाक तनाव के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, इस रूट पर चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेन     |     राजस्थान में पाकिस्तान बॉर्डर से सटे इलाके में धमाका… 9 की मौत, लोग बोले – लगा जैसे एयर स्ट्राइक हुई हो     |     पटना में बेखौफ बदमाश! हॉस्टल में घुसकर छात्र को मारी गोली, अस्पताल में मौत     |