ईमानदारी की मिसाल पेश करने वाले युवक का पुलिस अधीक्षक राजगढ़ ने किया सम्मान

नगर में एक छोटी सी चाय की दुकान संचालित करने वाले युवक दिनेश प्रजापति ने इमानदारी की मिसाल पेश करते हुए नजदीकी गांव के ग्रामीण का पर्स लौटाया है, निश्चित रूप से किया गया यह कार्य सराहनीय है।
जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 10 में निवासरत दिनेश प्रजापति को गुरुवार दीपावली के दिन पटाखा बाजार में से चाय की दुकान बंद कर लौटते समय रास्ते में नरी निवासी एक युवक का पर्स मिला इसमें ₹2500/- नगद, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी, गाड़ी के कागजात सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज थे युवक ने पर्स देखकर वोटर आईडी पर ग्रामीण का नाम, गांव का नाम पढ़कर ग्राम नरी निवासी शिक्षक दशरथ सिंह को फोन लगाकर उक्त युवक को सुठालिया थाने में बुलवाया और शुक्रवार दोपहर थाना परिसर में थाना प्रभारी रामकुमार रघुवंशी की मौजूदगी में युवक हिम्मत सिंह पिता पर्थीसिंह सोंधिया को लौटा कर ईमानदारी की मिसाल पेश की। दिनेश की इमानदारी पर नगर के लोगों ने उनकी प्रशंसा की।
दिनेश द्वारा किए गए सराहनीय कर्तव्य के फल स्वरुप आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उक्त युवक दिनेश प्रजापति को पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा के द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं इनाम देकर सम्मानित किया गया वही सम्मान पाकर दिनेश के चेहरे पर सुकून भरी मुस्कुराहट आ गई।
सराहनीय कार्य करने वालों का सम्मान करने से निश्चित रूप से दूसरे लोगों में भी सकारात्मकता का संदेश जाएगा साथ ही वे लोगों की मदद करने में सर्वथा अग्रसर रहेंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |     बड़ी खबर: ईरान में ‘जख्मी’ खामेनेई ने संभाली कमान, 1981 के उस हमले की यादें हुई ताजा; इजरायल-अमेरिका के खिलाफ जंग का नया ऐलान!     |