आँगनबाड़ी केद्रों का संचालन आज से पुनः प्रारंभ

मध्यप्रदेश में कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत हितग्राहियों की सुरक्षा के लिए स्थगित आँगनवाड़ी केंद्रों का संचालन आज से पुन: आरंभ हो गया है। जन-प्रतिनिधियों की उपस्थिति में हितग्राहियों के साथ ”आइए आँगनवाड़ी” थीम पर समारोहपूर्वक आँगनवाड़ी केंद्रों का संचालन प्रारंभ कर दिया गया है।

इस आयोजन के लिये आँगनवाड़ी केंद्रों की साफ-सफाई कर रंगोली, गुब्बारे, फूल से सजाया गया था। बच्चे भी अपने आँगनवाड़ी केन्द्र खुलने से प्रसन्न और उत्साहित थे। इस अवसर पर बच्चों को तिलक लगाकर, माला पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही उन्हें नाश्ता एवं गर्म पका विशेष भोजन भी प्रदाय किया गया जिसमें खीर, पूड़ी-सब्जी, मिठाई भी बच्चों के खाने में दी गई।

आयोजन में स्थानीय जन-प्रतिनिधियों, पालकों, मातृ सहयोगिनी समिति और शौर्या दल के सदस्यों को आमंत्रित किया गया था। आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं द्वारा लोगों को कलात्मक तरीके से तैयार रंग-बिरंगे आमंत्रण पत्र देकर, पीले चावल देकर लोगों, हिताहियों को आमंत्रित किया गया। कई स्थानों पर आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा दीवार लेखन के माध्यम से भी आँगनवाड़ी केंद्रों का संचालन पुन: आरंभ होने की सूचना दी गई।

संचालक महिला बाल विकास डॉ. राम राव भोसले ने बताया कि भी जिला कलेक्टर को आँगनवाड़ी संचालन संबंधी दिशा निर्देश पूर्व में ही जारी कर दिए गए थे। 15 नवम्बर से आँगनबाड़ी केंद्र का संचालन एवं सेवा प्रदाय करने के संबंध में मानक संचालन प्रक्रिया जारी की गई है। आँगनवाड़ी केन्द्रों में तीन से 6 वर्ष तक की उम्र के बच्चों को लाने के लिये स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप जिला-स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी और जिला कलेक्टर द्वारा निर्णय लिया जायेगा। कोविड से बचाव की सभी सावधानियों का पालन सुनिश्चित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आँगनवाड़ी केन्द्र प्रारंभ होने के बाद प्रतिदिन पूर्व की भांति नियत समय-सारणी अनुसार उनका संचालन किया जाएगा

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |