देवास गेट थाना क्षेत्र के एक बदमाश का मकान किया ध्वस्त,पुलिस /प्रशासन व राजस्व विभाग की संयुक्त कार्यवाही

*अतिक्रमण व अवैध कब्जा करने वालो पर सख्त कार्यवाही*।
❇️ *आरोपी पर पूर्व में लगभग डेढ़ दर्जन अपराध पंजीबद्ध है*।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक *श्री सत्येंद्र कुमार शुक्ल* के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *श्री रविंद्र वर्मा*(IPS) व नगर पुलिस अधिक्षक अनुभाग माधव नगर *श्री विनोद मीणा* के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देवास गेट *श्रीमती राममूर्ति शाक्य* के नेतृत्व में पुलिस बल, नगर निगम एवं राजस्व विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर गुंडा अभियान के पालन में, थाना माधवनगर के एक बदमाश जिस पर पूर्व में कई आपराधिक गतिविधियो मे संलिप्त होने के प्रकरण दर्ज है। उक्त आरोपी द्वारा उज्जैन मे अवैध निर्माण किया हुआ था। इसी तारतम्य में उज्जैन पुलिस, राजस्व एवं नगर निगम टीम उज्जैन के समन्वय से आरोपीगण पर आज बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी द्वारा किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया एवं अवैध कब्जे को मुक्त कराया गया ।
🟢 *आरोपी का अपराधिक रिकोर्ड* :-
आरोपी पर थाना देवास गेट पर घोर उपहति, मारपीट, गाली- गलोच, अवैध हथियार, गृह अतिचार , गृह भेदन ,मादक पदार्थ तस्करी, चोरी, जैसे *कुल 16* अपराध पंजीबद्ध है।
🟢 *सराहनिय भूमिका*:-
थाना प्रभारी देवास गेट श्रीमती राममूर्ति शाक्य, उप निरीक्षक हेमराज यादव, प्रधान आरक्षक 678 श्रीराम यादव, प्रधान आरक्षक राकेश देवड़ा
, महिला आरक्षक 1715 फूलन श्री यादव और नगर निगम स्टॉफ व राजस्व विभाग की सराहनीय भूमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक संपन्न     |     परंपरागत कृषि करने वाले किसानों का 100 प्रतिशत भौतिक सत्यापन करें – कलेक्टर सुश्री बाफना — ➡️ कृषि उत्पादन क्लस्टर (एपीसी) की बैठक संपन्न     |     “शहर में अपराध और डर का माहौल फैलाने वाले किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा- टीआई वाघेला, पुलिस ने चाकू बाजी वालो को जेल भेजा     |     ट्रॉली का पंचर बनवा रहा था किसान ट्रैक्टर ने पीछे से मारी टक्कर, दर्दनाक मौत     |     खंडवा में बवाल, शराब दुकान पर जमकर चले पत्थर, तीन लोग घायल     |     शूटिंग ट्रेनर मोहसिन खान गिरफ्तार, बच्चियों से दरिंदगी के आरोप, फोन में मिले कई अश्लील क्लिप्स     |     MP में 11 करोड़ 26 लाख का सर्पदंश घोटाला उजागर, एक व्यक्ति को 30 बार किया मृत बताकर सरकारी खजाना लूटा     |     सांप काटने, पानी में डूबने से लेकर बिजली गिरने तक…MP में 23 करोड़ डकार गए अधिकारी, CAG रिपोर्ट ने उड़ा दी नींद     |     38 बार सांप ने काटा, मिला 1 करोड़ 52 लाख रुपये का मुआवजा… MP में युवक के साथ ये क्या हुआ?     |     ‘मेरी बीवी के 4 बॉयफ्रेंड, बड़े बेटे को…’, पोस्टर पर लिखा दर्द, पत्नी का सताया पति पहुंचा कलेक्टर के पास     |