24 घंटे के भीतर ही हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने मे मिली सफलता,मामला राजगढ़ जिले का

पुलिस कप्तान श्री प्रदीप शर्मा (भा.पु.से.) जिला राजगढ़ द्वारा गम्भीर अपराध में तत्परता से कार्यवाही हेतू लगातार निर्देशित किया गया दिनांक 09.11.21 को श पुलिस अधीक्षक कार्यालय झालावाड़ से असल अपराध की कायमी हेतु भेजी गई डायरी पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजगढ़ से प्राप्त हुई फरियादी रमेशचंद पिता देवीलाल धोबी उम्र 52 वर्ष निवासी गोघटपुर ने बताया कि दिनांक 04.11.21 को उसके बगीचे में काम करने वाले आठ मजदूर जो ग्राम बैलगांव थाना मौहगाव जिला छिंदवाड़ा के रहने वाले हैं


उनमें से रोशन कुमरे ने अपने काका के लड़के अजाब पिता किशनलाल कुमरे को लड़ाई झगडे में पत्थर से सिर एवं पीठ में मारा था जिसकी इलाज के दौरान जिला अस्पताल झालावाड़ में दिनांक 06.11.21 को मृत्यु हो गई जिसकी डायरी अस्प्ताल झालावाड़ से डायरी प्राप्त होने पर आरोपी रोशन कुमरे 25 साल निवासी ग्राम बेलगांव थाना मोहगांव जिला छिंदवाड़ा के विरूद्ध थाना माचलपुर में अपराध क्रमांक 310/21 धारा 302 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़ व एसडीओपी खिलचीपुर के निर्देशन में थाना माचलपुर पुलिस टीम को शीघ्रता से हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने हेतू निर्देशित किया गया
थाना माचलपुर पुलिस टीम द्वारा हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु टीम गठित की गई टीम के द्वारा 24 घंटो के भीतर ही आरोपी रोशन कुमरे 25 साल निवासी बेलगांव थाना निवासी मोहगांव जिला छिंदवाड़ा को आज दिनांक को ग्राम देवीगढ़ के पहाड़ी वाले शिव मंदिर के पास से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है ।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी उनि जितेन्द्र अजनारे , सउनि हुकुमसिंह कांकरवाल , सउनि राधेश्याम ठाकुर , आर 728 नरेंद्र , आर 778 विनोद , आर. 766 रविंद्र, आर 1050 सीताराम , आर 330 नीरज की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |