उज्जैन जिले के किसानों के लिए खाद से संबंधित खबर, जरूर देखें

जिले में 5 हजार मै.टन रासायनिक उर्वरक उपलब्ध, 10 नवम्बर को एक रैक युरिया की लगने वाली
उज्जैन 08 नवम्बर। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की वीसी के बाद जिला विपणन अधिकारी एवं अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों से बैठक लेकर कृषि आदान की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान बताया गया कि रबी सीजन 2021-22 के लिये अभी तक जिले में तीन हजार मैट्रिक टन डीएपी, एनपीके तथा दो हजार मैट्रिक टन युरिया उपलब्ध है। उक्त उपलब्धता के अलावा 10 नवम्बर को उज्जैन जिले के लिये युरिया की एक रैक लगने वाली है। साथ ही अगले सप्ताह में भी युरिया की एक रैक उज्जैन जिले के लिये प्रस्तावित है। जिला विपणन अधिकारी श्री विवेक तिवारी ने जिले के कृषकों को अवगत कराया है कि जिले में वर्तमान में पर्याप्त मात्रा में युरिया, डीएपी एवं एनपीके की उपलब्धता है। उक्त मात्रा का वितरण मांग एवं आवश्यकता अनुसार समानान्तर रूप से समितियों के माध्यम से कृषकों को उपलब्ध कराया जा रहा है और आगामी दिवसों में भी जिले में उर्वरकों की निरन्तर आपूर्ति बनी रहेगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |