ज़िला जेल मे शिविर आयोजित कर कैदियों को अधिकार व कर्तव्यों की दी जानकारी

शाजापुर, 07 नवम्बर 2021/ जेल में बंदियों को अधिकार्, कर्तव्य और उनको कानूनी सेवाएं एवं सुविधाएं प्रदान करने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत आज जिला जेल शाजापुर में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में तथा सचिव श्री राजेन्द्र देवड़ा के निर्देशन में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित हुए शिविर में कैदियों के लिए आजादी का अमृत महोत्सव कि विशेष मुहिम के अंतर्गत विशेष कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया था। शिविर में कार्यकारी उप-अधीक्षक जेल श्री गोपाल सिंह गौतम ने कैदियों को प्राधिकरण की मुहिम पहल के उद्देश्य के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बंदी अधिनियम के अंतर्गत कैदियों के अधिकारों व उनके कर्तव्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कैदियों को मुफ्त कानूनी सहायता पाने, वकील से परामर्श, चिकित्सा सुविधा, पत्र-व्यवहार, परिजनों से मिलने, विधि के समक्ष समानता, जमानत, मताधिकार, मनोरंजन की सुविधा, रहन-सहन व भोजन की सुविधा, जेल में किए गए कार्य की न्यूनतम मजदूरी पाने का, अपील और रिवीजन के लिए मुफ्त कानूनी सहायता, पढ़ने-लिखने के लिए व व्यायाम, योग व धार्मिक कार्यकलापों के लिए सुविधा आदि के कानूनी अधिकार प्राप्त हैं। उन्हें कैदियों के कर्तव्यों के बारे में भी बताया कि जेल में साफ-सफाई व अनुशासन बनाए रखना, जेल में मोबाइल, नशीले पदार्थों व हथियारों को लाना प्रतिबंधित है। शिविर में कैदियों को दीवानी, फौजदारी, राजस्व व जमानत तथा कैदियों के आश्रितों के लिए पेंशन योजना व अन्य योजनाओं के बारे में भी जानकारी प्रदान की। शविर के माध्यम से तीन कैदियों व बंदियों की मुफ्त कानूनी सहायता व सजायाफ्ता कैदियों के आश्रितों को पेंशन लाभ के लिए लिखित दरखास्त भी तैयार करवाई गई।
इसी क्रम में आजादी के अमृत महोत्सव पर जिला न्यायालय के सौजन्य से जिला जेल शाजापुर में अच्छे आचरण वाले 20 बंदियों को, फूल माला पहनाकर श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। जिला प्राधिकरण के कर्मचारी श्री मनोहर सिंह मालवीय ने कैदियों एवं बच्चों की देखरेख, उनके कानूनी अधिकार की जानकारी दी।
शिविर में कोआर्डिनेटर, श्री ज़ैद् खान भी मौजूद रहे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |