नफरत को प्यार से हरायें, दीवाली का त्यौहार आपस मे मिलजुलकर मनाएं

शुजालपुर। गुरुवार को दीपावली का पर्व कांग्रेस जनों द्वारा हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश देने व देश की गंगा-जमुनी तहज़ीब को कायम रखने के उद्देश्य से शुजालपुर सिटी में सोशल मीडिया एंड आईटी सेल प्रदेश महासचिव विष्णु शर्मा के ऑफिस पर मनाया गया। कोरोना काल के बाद दीवाली के त्यौहार पर रंगत दिखाई दी। जिला कांग्रेस प्रवक्ता हसन रज़ा कुरैशी ने बताया कि देश की गंगा-जमुनी तहजीब को ज़िंदा रखने व हिन्दू-मुस्लिम एकता को कायम रखने के मकसद को लेकर दीपावली पर्व मिलजुलकर मनाया गया। सभी मित्रगणों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और गले लगकर दीवाली की शुभकामनाएं दी। साथ ही सभी देशवासियों को सोशल मीडिया के माध्यम से दीवाली की शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता रशीद अंसारी, जिला कांग्रेस प्रवक्ता हसन रज़ा कुरैशी, कांग्रेस सेवा दल यंग ब्रिगेड अध्यक्ष घनश्याम परमार, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष रईस पठान, सोशल मीडिया जिला महासचिव मोहन धनगर, जिला सचिव सलीम मंसूरी, विधानसभा प्रवक्ता अजय मोर्टे, आबिद भाई टेलर, मनोज शर्मा, विशाल शर्मा, पीयूष शर्मा, जसमत परमार, शुभम शर्मा, गोलू चंदेल, रोहित जाटव, राजा राठौर विक्रम आदि उपस्थित रहे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |