राष्ट्रीय एकता दिवस पर शाजापुर में मार्च पास्ट निकाला गया कलेक्टर ने राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई

शाजापुर, 31 अक्टूबर 2021/ लौह पुरुष स्व. सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शाजापुर नगर में संध्या को मार्च पास्ट निकाला गया तथा प्रतिभागियों को एकता की शपथ भी दिलायी गई। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय प्रांगण से मार्च पास्ट को कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मार्च पास्ट में पुलिस बल के जवानों, एनसीसी के कैडेट्स, स्कूली छात्र-छात्राओं आदि ने हिस्सा लिया। मार्च पास्ट उत्कृष्ट विद्यालय से प्रारंभ होकर, नई सड़क, पोस्ट ऑफिस चौराहा, नागनागिनी रोड से टेंशन चौराहा होते हुए पुन: उत्कृष्ट विद्यालय में समाप्त हुआ। इसके पूर्व कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा लौह पुरूष स्व. सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हे नमन किया गया।


इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री पुरूषोत्तम चन्द्रवंशी, अपर कलेक्टर श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टी.एस. बघेल, होमगार्ड कमांडेन्ट श्री विक्रमसिंह, एसडीओ श्रीमती शैली कनाश, एसडीओपी श्रीमती दीपा डोडवे, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभिलाष चतुर्वेदी, तहसीलदार श्री राजाराम करजरे, रक्षित निरीक्षक श्री विक्रमसिंह भदौरिया सहित सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री हेमंत दुबे ने किया। जिला शिक्षा अधिकारी श्री चतुर्वेदी ने आभार माना।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बिजली संशोधन विधेयक 2025 के खिलाफ पूरे मध्य प्रदेश में बिजली कर्मियों का हल्लाबोल,प्रदेश भर के बिजली दफ्तरों में कामकाज ठप, अभियंता और कर्मचारी सड़कों पर उतरे     |     नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |