दीपावली से पहले उज्जैन पुलिस ने आम जनता को गुम हुए मोबाइल ढूंढकर दिया विशेष उपहार,120 मोबाईल कुल कीमती लगभग 16,80,000 रुपये

*दीपावली से पहले उज्जैन पुलिस ने आम जनता को गुम हुए मोबाइल ढूंढकर दिया विशेष उपहार*।
🟠 *पुलिस अधीक्षक द्वारा मोबाईल धारकों को सुपुर्द किए गए मोबाईल* ।
🟠 *आईटी सैल द्वारा तीसरी खेप में खोजे गये 120 मोबाईल कुल कीमती लगभग 16,80,000 रुपये*
🟠 *आईटी सैल की कड़ी मेहनत व लगन से लोगों को उनके गुम गए मोबाईल लौटाए गए*।

जिले में गुम हुए मोबाईलों की शिकायत प्राप्त होने से पुलिस अधीक्षक उज्जैन *श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल* द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया । अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *श्री अमरेन्द्र सिंह* उप पुलिस अधिक्षक (क्राईम) *श्री हेमलता अग्रवाल* के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक *श्री प्रियंका शुक्ला* आई.टी. सैल प्रभारी, उप निरीक्षक *श्री प्रतीक यादव* सायबर सैल प्रभारी व टीम को गुमे हुए मोबाईल की खोज करने हेतु लगाया गया ।

सामान्यतः जब भी किसी फरियादी का मोबाईल कही गिर जाता है तो नियमानुसार मोबाइल गुम होने वाले स्थान के नजदीकी पुलिस थाने में अथवा सीधे आई.टी सैल में गुम मोबाईलो के बिल सहित आवेदन प्रस्तुत करता है । जिले में आई.टी सैल द्वारा सभी आवेदन पत्र एकत्र कर गुमें हुए मोबाईलों की तकनीकी उपकरणों से ट्रेसिंग की जाती है । इस प्रकार आई.टी सैल व थाने के बल द्वारा सक्रियता दिखाते हुए गुमे हुए 120 मोबाईल फोन ट्रेस किये गए हैं। जिनकी कुल कीमत लगभग 16,80,000 /- लाख रुपये है।
*पुलिस अधीक्षक द्वारा कन्ट्रोल रूम पर मोबाईल धारकों को उनके गुमें हुए मोबाईल देकर मायूस चहरों पर फिर से मुस्कान लायी है। इस प्रकार के कार्य से आम जनता के प्रति पुलिस पर भरोसा और बढ़ जाता है।*

*इससे पूर्व भी आई.टी सैल द्वारा दो खेप में जनता के गुम मोबाईल को खोजकर मोबाइल धारकों कुल 102 मोबाईल दिए जा चुके है।*

🏆 *सराहनीय योगदान*
उपनिरीक्षक प्रियंका शुक्ला प्रभारी आईटी सैल, उप निरीक्षक प्रतीक यादव साइबर सेल प्रभारी , आर नितीन सिसोदिया, आर प्रिंस छाबरा, आर मनीष व्यास, मआर सूर्यांशी चौहान , मआर मनीषा मुकाती, मआर रागिनी पाण्डे ।

*विभिन्न थानों का बल*
प्रआर रामेश्वर पटेल थाना तराना, आर रूपेश परले थाना बड़नगर, आर शैलेश योगी थाना चिमनगंज,आर सुनील भदोरिया थाना चिंतामन, आर कपिल थाना नीलगंगा, आर बलराम थाना कोतवाली, आर केशव थाना माधव नगर, आर देवेंद्र पांडे थाना महाकाल, आर जितेंद्र यादव थाना महिदपुर रोड, आर मनोहर थाना नागदा, आर गजेंद्र थाना नागझिरी, आर राधेश्याम थाना नानाखेड़ा, आर सुनील भदोरिया थाना पंवासा की सराहनीय भूमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |