उज्जैन पुलिस की नई व अनूठी पहल, देखे खास खबर

🔲 *पुलिस अधीक्षक द्वारा नशा मुक्ति हेतु नशे के आदी व्यक्तियो के परिजनो की , कि काउंसलिंग* ।
🔲 *पुलिस अधीक्षक द्वारा दिया गया परिजन को आवश्यक कानूनी व चिकित्सीय मदद का भरोसा*।
🔲 *शहर मे अवैध मादक पदार्थो, शराब तस्करी करने वालो पर भी पुलिस की पैनी नजर*।

पुलिस अधीक्षक उज्जैन *श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल* द्वारा एक विशेष नशा मुक्ति अभियान चलाया गया । अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *श्री अमरेन्द्र सिंह* के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधिक्षक *श्रीमती वंदना चौहान* व थाना प्रभारी नानाखेड़ा *श्री तरुण कुरील* के नेतृत्व में नशा मुक्ति के संबंध में जागरूकता हेतु नशे के आदी व्यक्तियों के परिजनो की काउंसलिंग करने का कार्यक्रम रखा गया।
कार्यक्रम में नशे में लिप्त लोगो के परिजनो को पुलिस अधीक्षक कार्यालय आमंत्रित किया जाकर नशा मुक्ति को लेकर जागरूक किया गया। साथ ही लोगो को यह भी बताया गया कि ईलाज हेतु पुलिस प्रशासन द्वारा मदद की जा सकेगी।
ऐसे क्षेत्र जहां नशाखोरी की ज्यादा शिकायते प्राप्त होती है वहां थाना प्रभारीगण व बीट प्रभारीयो को भ्रमण कर लोगो को नशा के क्या दुष्परिणाम होते है व कैसे नशा आपके जीवन को बरबाद करता है शारीरिक रूप से खोखला करता है, के सबंध मे नशा करने के आदी लोगो को चिन्ह्त कर उन्हे व उनके परिजनो के समझाईश देने हेतु निर्देशित किया गया। सभी थाना प्रभारियो को थाना क्षेत्र के ऐसे क्षेत्र जहां पर अधिक मात्रा में शराब/गांजा/अफीम/ब्राउन शुगर आदि जैसे अवैध मादक पदार्थो के परिवहन बिक्री कर रहे अरोपीगणो के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
*साथ ही काउंसिलिंग कार्यक्रम में पधारे परिजनो को नशा करने वाले/परिवहन करने वाले / बेचने वालो की सूचना संबंधित थाना प्रभारियों और उनके थाने के बीट प्रभारियों को सूचित करने हेतु बताया गया । नागरिकों को उनके गली मौहल्ले के बीट अधिकारियों से संपर्क करने हेतु मोबाइल नंबर भी दिये ताकि सूचना अविलंब पुलिस तक पहुंच सके व पुलिस त्वरित कारवाही कर सके।*

🙏 *आम जनता से अपील*🙏
*उज्जैन शहर की आम जनता शांतिदूत हेल्पलाइन नंबर 70491190001 पर कोई भी आपराधिक गतिविधि जैसे – जुआ /सट्टा,अवैध शराब बिक्री, समस्त गैरकानूनी गतिविधियों से संबंधित जानकारी दे सकते हैं ।सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूर्णत: गुप्त रखा जावेगा*।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |