पेंशन धारकों के लिए विशेष खबर,अब घर बैठे पाए पेंशन

शाजापुर, 28 अक्टूबर 2021/ पेंशन आपके द्वार योजना के सुचारु रूप से क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर श्री दिनेश जैन के निर्देशानुसार इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) द्वारा संचालित आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (AePS) की सेवा अब जिले के सभी डाकघरों में उपलब्ध हैं। इस सेवा के द्वारा आपके संबंधित डाकघर के ग्रामीण डाक सेवक (GDS) या पोस्टमैन पेंशन धारी हितग्राही के द्वार पर उनकी पेंशन देंगे। उक्त सेवा IPPB बैंक द्वारा निःशुल्क प्रदान की जायेगी। इस सेवा के माध्यम से ना केवल पेंशन निकाली जाती हैं वरन, हितग्राही के विभिन्न बैंक खातों से अलग-अलग योजनाओं की राशि भी निकाली जा सकती हैं और खातें का शेष बैलेंस, मिनी स्टेटमेंट आधार से आधार का फण्ड ट्रांसफर भी निःशुल्क हैं। इसके अलावा आधार में मोबाइल नंबर जुड़वाने की सेवा भी डाकघरों में उपलब्ध हैं। आधार में मोबाइल नंबर जुड़वाने के लिए 50 रूपये शुल्क निर्धारित है।

इस सेवा को पायलट प्रोजेक्ट के तहत शाजापुर ज़िले के चारों ब्लॉक्स के एक-एक ग्राम में सफलतापूर्वक संचालित किया गया, जिसमें मो बड़ोदिया ब्लॉक में मोहना ग्राम, शुजालपुर ब्लॉक में चितौनी ग्राम, शाजापुर ब्लॉक में भाटखेड़ी ग्राम एवं कालापीपल ब्लॉक में माड़लाखेड़ी ग्राम को चिन्हित कर योजना को संचालित किया गया, जिसमे 250 से ज़्यादा हितग्राहियों की पेंशन या अन्य राशि निःशुल्क निकाली गयी और 50 से अधिक मोबाइल नंबर आधार में अपडेट किये गए। इन शिविरों के दौरान दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों को उनके घरों पर पेंशन की राशि का सफल भुगतान किया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |