शाजापुर जिले में स्थापित होने वाले सोलर पार्क परियोजना स्थल का निरीक्षण,खबर में देखें उन क्षेत्रों के नाम जहाँ होंगे स्थापित

शाजापुर, 27 अक्टूबर 2021/ प्रदेश के उर्जा सचिव एवं मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी के मुख्य प्रबंध संचालक श्री विवेक पोरवाल ने आज शाजापुर जिले में स्थापित होने वाले सोलर पार्क परियोजना स्थलों का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि सोलर पार्क परियोजना का शिलान्यास निकट भविष्य में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। शाजापुर जिले में कुल 1073.860 हेक्टेयर भूमि पर सोलर पार्क की स्थापना होना है। इस अवसर पर मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी प्रबंध संचालक श्री अमित तोमर, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती मिशा सिंह, विद्युत वितरण कंपनी मुख्य अभियंता उज्जैन श्री बीएल चौहान, सोलर पार्क प्रोजेक्ट इंजीनियर डॉ. संजय वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती शैली कनाश, कार्यपालन यंत्री उर्जा विकास निगम श्री दीपक गुलानी भी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि शाजापुर जिले में तहसील मो. बड़ोदिया एवं टप्पा मक्सी में सोलर पार्क की यूनिट क्रमांक 06, 07 एवं 08 स्थापित होगी। यूनिट क्रमांक 06 में ग्राम परसुला की 127.530 हेक्टेयर, धतरावदा में 178.130, ग्राम जावदी में 41.820, बुरलाय में 79.690, फावका में 17.100, बांडाहेड़ी में 9.610 तथा सागड़िया में 4.700 हेक्टेयर इस प्रकार कुल 07 ग्रामों की 458.580 हेक्टेयर भूमि पर सोलर पार्क स्थापित होगा। इसी तरह यूनिट क्रमांक 07 में ग्राम देहरीपाल की 143.330 हेक्टेयर, नया चौमा में 45.960, बिजनाखेड़ी में 95.450, सिया में 26.010 तथा माधोपुर में 21.670 हेक्टेयर इस प्रकार कुल 5 ग्रामों की 332.420 हेक्टेयर भूमि पर सोलर पार्क स्थापित होगा। यूनिट क्रमांक 08 में ग्राम सूरजपुरा की 32.490 हेक्टेयर हनौति की 178.340 हेक्टेयर, लालपुरा की 71.540 तथा उपड़ा की 0.490 हेक्टेयर इस प्रकार कुल 04 ग्रामों की 282.860 हेक्टेयर भूमि पर सोलर पार्क की स्थापना होगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |