लायंस डिस्ट्रिक के लगभग दो सौ क्लब में सर्वश्रेष्ठ सेवा सप्ताह अवार्ड एवम,सर्वश्रेष्ठ सेवा गतिविधियों हेतु भी अवार्ड से सम्मानित

मक्सी- लायन्स क्लब मक्सी को लायन्स डिस्ट्रीक्ट के सर्वश्रेष्ठ सेवा सप्ताह अवार्ड व सर्वश्रेष्ठ गतिविधि अवार्ड से सम्मानित किया गया।
जानकारी देते हुए क्लब पी आर ओ लायन प्रकाश भावसार ने बताया कि लायन्स डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन रश्मि गुप्ता व केबिनेट के दिशा निर्देशानुसार लायन्स प्रान्त 3233 जी 1 मे 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक “आरोग्यम सेवा सप्ताह” का आयोजन किया गया।
लायन्स क्लब मक्सी की अध्यक्ष लायन श्रीमती विमला शर्मा, लायन श्रीमती श्यामा नागर लायन ओम प्रकाश शर्मा, लायन मणिशंकर नागर लायन अरविंद असोडिया, लायन नरेंद्र जैन एवम अन्य लायन सदस्यों द्वारा तन -मन- धन व सकारात्मक सहयोग से सेवा सप्ताह में प्रत्येक दिन विभिन्न प्रभावी सेवा गतिविधियां की गई।
लायन्स डिस्ट्रिक के क्लबो द्वारा सप्ताह में किये गए कार्यो के आधार पर क्लब व पदाधिकारियों के सम्मान हेतु रविवार को इन्दोर में *सेवा सप्ताह अवार्ड समारोह कर्मफल* का आयोजन किया गया।
सेवा सप्ताह अवार्ड समारोह में गवर्नर लायन रश्मि गुप्ता द्वारा मुख्य अतिथि लायन रोशन सेठी व वी ड़ी जी डॉ साधना सोडानी,यश शर्मा डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर सेवा सप्ताह मुकेश सक्सेना,केबिनेट सेक्रेटरी प्रदीप काबरा, केबिनेट ट्रेजरार,पूर्व गवर्नर व डिस्ट्रीक्ट के दो सौ से अधिक पदाधिकारियों की उपस्थिति में लायन्स क्लब मक्सी को डिस्ट्रीक्ट का *सर्वश्रेष्ठ सेवा सप्ताह अवार्ड व सर्वश्रेष्ठ सेवा गतिविधि अवार्ड से सम्मानित किया गया*।
*कर्मफल* सेवा सम्मान समारोह में लायन ओम प्रकाश शर्मा लायन मणिशंकर नागर लायन रामप्रसाद पाटीदार ने उपस्थित होकर यह महत्वपूर्ण सम्मान प्राप्त किया। पूर्व गवर्नर लायन डॉ एलएन व्यास पूर्व गवर्नर लायन रमेश काबरा एवम लायंस क्लब मक्सी के सदस्यों द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए बधाइयां दी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |