होटल रेस्टोरेंट/ढाबो से 23 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज

उज्जैन 26 अक्टूबर कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देश पर खाद्य, नापतौल, खाद्य एवं औषधि प्रषासन विभाग के अधिकारियों के अलग-अलग संयुक्त जॉच दल द्वारा तहसील नागदा तथा तराना में संचालित होटलो/रेस्टोरेन्ट/ढाबो में रसोई गैस की दुरूपयोग, तौलबाट तथा खाद्यान्न सामग्री की गुणवत्ता की जॉच कार्यवाही की गई। जॉच दौरान संयुक्त जॉच दलों द्वारा निम्नानुसार प्रतिष्ठानों के संचालको के विरूद्ध प्रकरण निर्मित कर जप्ती की कार्यवाही गईः-

*खाद्य नागरिक एवं आपर्ति संरक्षण विभाग के अधिकारियों द्वारा:-* नागदा में 2 मिठाई की दुकानों से 7 रसोई गैस सिलेण्डर तथा तराना में 12 प्रतिष्ठानों से 16 रसोई गैस सिलेण्डर इसप्रकार कुल 23 रसोई गैस सिलेण्डर जप्त किये गये तथा प्रतिष्ठानों के संचालक के विरूद्ध आवष्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत प्रकरण निर्मित किये गये है।

*खाद्य एवं औषधि विभाग के अधिकारियों द्वारा:-* नागदा में 6 प्रतिष्ठानों की जॉच कर 1 गुलाब जामून का सेम्पल, 1 मावे की मिठाई का सेम्पल, 2 मावे की सेम्पल, 1 दही का सेम्पल, 1 आरओ वाटर का सेम्पल तथा तराना में 3 प्रतिष्ठानों की जॉच कर 1 घी का सेम्पल, 1 मावा बर्फी का सेम्पल, 1 सेव के सेम्पल लेकर गुणवत्ता परीक्षण के लिये प्रयोगषाला भेजे गये है।

*नापतौल विभाग के अधिकारियों द्वारा:-* नागदा में 4 प्रतिष्ठानों तथा तराना में 1 प्रतिष्ठानों के विरूद्ध विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 तथा पैकिजिंग एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किये गये है।

*जांच कार्यवाहीः-* नागदा में श्री सुनिल कुमार वर्मा सहायक आपूर्ति अधिकारी नागदा, श्री मनीष स्वामी व श्री प्रभूलाल डोडीयार खाद्य सुरक्षा अधिकारी नागदा, श्री श्याम दुबे नापतौल निरीक्षक नागदा तथा तराना में श्री संतोष सिमोलिया कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी तराना, श्री बनेसिंह देवलिया खाद्य सुरक्षा अधिकारी तराना, श्रीमती दीपषिखा नागले नापतौल निरीक्षण तराना द्वारा जॉच कार्यवाही की गई। जांच कार्यवाही सतत् जारी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |