आजादी के अमृत महोत्सव एवं आत्मनिर्भर भारत के तहत बैंको का मेगा आउटरीच कैंपेन हुआ,पांच बैंको ने लगभग चार करोड़ के ऋण वितरित किए

मोहन बड़ोदिया संवादाता देवेन्द्र बिसानी – मोहन बड़ोदिया में पुरानी कृषि उपज मंडी में मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक के द्वारा मोहन बड़ोदिया ब्लाक के सभी बैंको की शाखाओं का आजादी के अमृत महोत्सव एवं आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम के अंतर्गत वित्तीय सेवा विभाग भारत सरकार के निर्देश से त्यौहारी सीजन को देखते हुए ब्लाक की विभिन्न बैंको द्वारा क्रेडिट आउटरीच कैंपेन का आयोजन हुआ।जिसमें मुख्य अतिथि तहसीलदार आकाश शर्मा एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद सीईओ विष्णुकांता गुप्ता व विशेष अतिथि थाना प्रभारी सौरभ शर्मा एवं राष्ट्रीय आजीविका मिशन डीपीएम राजेश पांडे थे।उक्त कार्यक्रम में पांच बैंको की शाखाओं की सहभागिता रही जिसमें बैंक आफ इंडिया भारतीय स्टेड बैंक यूनियन बैंक आफ इंडिया यूको बैंक के शाखा प्रबंधक एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। जिला अग्रणी प्रबंधक ललित कुमार आचार्य ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभी हिताधिकारियों एवं ग्राहकों के बीच केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं के अंतर्गत जनसमुदायों किसानों उद्यमियों तथा व्यवसायों तक के ऋण वितरित किए गए जिससे ग्राहकों को इस आर्थिक मंदी के दौर में आर्थिक गतिवधियों को तीव्रता प्रदान की जा सके।
बैंको द्वारा ग्राहकों को वित्त पोषण की विभिन्न योजनाओं तथा किसान क्रेडिट कार्ड किसान बंधक ऋण स्वयं सहायता समूह जे एल जी मुद्रा योजना पशुपालन भवन ऋण वेयर हाउस पर्ची पर ऋण चार पहिया वाहन पर ऋण एवं केन्द्र ओर राज्य सरकार की योजनाओं में पांचों बैंको ने मिलकर लगभग 4 करोड़ के ऋण वितरित किए। मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक के देवास रिजन के क्षैत्रिय प्रबंधक बाबूलाल खंडेलवाल ने बताया कि वित्तीय समावेश के तहत जनसमुदाय को सामाजिक सुरक्षा योजना प्रधामंत्री जनधन योजना जीवन ज्योति बीमा योजना सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना से आच्छादित किया जाना है। कार्यक्रम में सुगम और त्वरित जानकारी उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न बैंको के द्वारा स्टॉल लगाए गए जिसके माध्यम से योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों को दी गई।उक्त कार्यक्रम में ब्लाक से विभिन्न योजनाओं में लाभ प्राप्त करने वाले ग्राहक आए जिन्हें अतिथियों द्वारा ऋण वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र अमृतफले ने किया एवं आभार मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा मोहन बड़ोदिया प्रबंधक हरीश सक्सेना ने व्यक्त किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |