थाना महाकाल पुलिस की कार्यवाही नाम एंव धर्म बदलकर रह रहे आरोपी /स्थायी वारण्टी को किया गिरफ्तार

उज्जैन ❇️ *शातिर आरोपी द्वारा पूर्व में कई बैंकों से लाखों रुपए का लोन लेकर नहीं चुकाया जाना पाया गया*।
मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार स्थाई वारटीयों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के पालन में पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत उज्जैन पुलिस द्वारा क्षेत्र में विभिन्न अपराधों के स्थायी वारन्टियों पर सख्ती बरतते हुए महाकाल थाना प्रभारी *श्री मुनेंद्र गौतम* के नेतृत्व में थाना महाकाल द्वारा दिनांक 24.10.21 को एक स्थायी वारन्टी , जो कि नाम एंव धर्म बदलकर रह रहा था , को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

❇️ *घटना का संक्षिप्त विवरण विवरण*:-
थाना महाकाल क्षेत्र का एक स्थाई वारंटी जिसका कुछ समय पूर्व विवाह हुआ और बाद में उसकी मित्रता एक अन्य महिला से हो गई थी , जो कि उज्जैन मैं रहती थी, उसके बाद सन् 1980 में स्थाई वारंटी भी बेगमबाग उज्जैन में अपना नाम व धर्म परिवर्तन करके रहने लगा , जिसने अपने पुराने नाम वाले दस्तावेजों से विभिन्न बैंको से लाखो रुपये का लोन ले रखा है आरोपी का प्रकरण न्यायालय में चल रहा है। आरोपी ने धर्म परिवर्तन के बीच तीन महिलाओं से निकाह भी किया है, पूर्व में भी आरोपी के विरुद्ध नागरिक सहकारी पेढी मामले में 01 साल की सजा तथा 3,30,000/- रुपये का जुर्माने की सजा सुनाई गई जो कि भुगताई जाना है

❇️ *पुलिस द्वारा किया गया कार्य*।
पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही थी, तभी पुलिस को सुराख मिला की आरोपी अपना ठिकाना बदलकर करीब एक साल से पुलिस से छुपकर गायत्री नगर थाना चिमनगंज क्षेत्र में रह रहा था आरोपी पूर्व में भी स्थायी वारण्टी रह चुका है। थाना प्रभारी महाकाल श्री मुनेन्द्र गौतम के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई एवं आरोपी की तलाश एंव पतारसी की जा रही थी जिसका आज दिनांक 24.10.21 को पता चलने पर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया व माननीय न्यायालय उज्जैन पेश किया जावेगा।
❇️ *सराहनीय भूमिका*
थाना प्रभारी महाकाल श्री मुनेन्द्र गौतम , उनि अनिल ठाकुर, प्रआर मनीष यादव, आर. कुलदीप, आर नरेश राठौर व उपस्थित समस्त पुलिस बल की सराहनीय भूमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |