रेस्टोरेंट्स एवं ढाबों से 04 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज

उज्जैन 23 अक्टूबर । कलेक्टर श्री आशीष सिंह द्वारा होटलों रेस्टोरेन्ट तथा अन्य प्रतिष्ठानों से बिकने वाली खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जॉच, नाप-तौल तथा रसोई गैस सिलेण्डरों एवं अन्य आवश्यक जाँच करने के लिये खाद्य, नापतौल, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों का संयुक्त जॉच दल का गठन किया गया है। संयुक्त जॉच दल द्वारा शनिवार 23 अक्टूबर को फ्रीगंज क्षेत्र, उद्योगपुरी क्षेत्र व मक्सी रोड़ क्षेत्र उज्जैन में स्थित रेस्टोरेन्ट/होटलों में उपयोग किये जाने वाले गैस सिलेण्डर की जांच की गई।

जांच में मधुर डेयरी, राजकुमार होटल, साईं लड्डू बाफले रेस्टोरेंट व अन्य में व्यावसायिक सिलेण्डर से खाद्य सामग्री बनाई जाना सही पाई गई तथा गणेशपुरी आगर रोड़ स्थित माहेश्वरी बेकरी से 02 व मक्सी रोड़ स्थित सोनू रेस्टोरेंट से 02 रसोई गैस सिलेंडर, इस प्रकार कुल 04 रसोई गैस सिलेण्डर व्यावसायिक उपयोग करते पाये जाने के कारण जप्त किये गये। सोनू रेस्टोरेंट के संचालक मदनलाल डोडिया, माहेश्वरी बेकरी के संचालक अंकित महेश्वरी के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किये गये है। जांच की कार्यवाही कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री दिनेश यादव, श्री नागेश दायमा व श्री चन्द्रशेखर बारोड़ द्वारा की गई। जांच कार्यवाही सतत् जारी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |