थाना नानाखेड़ा पुलिस ने आठ वर्ष से फरार लूट के ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक उज्जैन *श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल* द्वारा शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार अवैध शराब माफियाओं, जुऑ/सट्टा चलाने वालों व अवैध गतिविधिया संचालित करने वाले गुण्डा-बदमाशो व संपत्ति संबंधी अपराध जैसे चोरी, नकबजनी,लुट की घटनाओं को लेकर में पतारसी व त्वरित निराकरण हेतु निर्देशित किया गया।इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *श्री अमरेन्द्र सिंह* एवं नगर पुलिस अधिक्षक *श्रीमती वंदना चौहान* के अनुभवी कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नानाखेड़ा *श्री ओ.पी अहिर* के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा थाना क्षेत्र में हुई लुट के आठ वर्ष से फरार ईनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

🛑 *घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 30-09-2014 को दिशा माईक्रोफीन कंपनी के सेन्टर मैनेजर ने थाना नानाखेड़ा पर रिपोर्ट किया की उसके कलेक्शन के रुपयो को अज्ञात बदमाश लूट कर ले गये है। जिस पर से थाना नानाखेड़ा पर अपराध क्रमांक 356/14 धारा 394 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

🛑 *पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही*
उक्त प्रकरण में 03 आरोपीयो को पूर्व में गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायलय के समक्ष पेश किया गया था व प्रकरण में एक अन्य आरोपी वर्ष 2014 से ही फरार था। जिसको मुखबीर सूचना के आधार पर दिनांक 18.10.21 को गिरफ्तार किया गया। फरार आरोपी पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा 2000 रुपये का ईनाम भी घोषित किया गया था।
आरोपी से लूटे गए मश्रुका बरामदगी हेतु माननीय न्यायालय से पुलिस रिमांड लिया गया है ।

🛑 *आरोपी का आपराधिक रिकार्ड* –
आरोपी के विरुद्ध थाना तराना व शहर के अन्य थाना क्षेत्रो मे मारपीट, गाली-गलौज, आबकारी अधिनियम जैसी धाराओं में *कुल 3* अपराध पंजीबद्ध है ।

🛑 *सराहनीय भूमिका*
थाना प्रभारी नानाखेड़ा श्री ओपी अहिर, उनि बी एस निगवाल, प्रआर. 144 वीरेन्द्र शर्मा, आर. 1656 राजेन्द्र सिंगाड आर. 1345 वेतन जौहरी की सराहनीय भूमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |