कलेक्टर ने शाजापुर नगर के वार्डों का आकस्मिक निरीक्षण किया,हालात का जायजा लिया नागरिको से चर्चा कर व्यवस्थाओ की जानकारी ली

शाजापुर, 18 अक्टूबर 2021/ कलेक्टर एवं नगर पालिका प्रशासक श्री दिनेश जैन ने आज शाजापुर नगर के 20, 21, 22 एवं 23 वार्डो का आकस्मिक निरीक्षण कर सीएमओ श्री भूपेंद्र दीक्षित को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने लोगों से घरों के आसपास साफ-सफाई रखने, डस्टबिन का उपयोग करने, कचरे को सड़कों पर नहीं फेंकने आदि के बारे में कहा। उन्होंने सीएमओ को चौक पड़ी नालियों की सफाई कराने व दवाई छिड़कवाने, खाली पड़े प्लाटों पर से गंदगी हटवाने, सफाई कर्मियों से प्रतिदिन सफाई कराने, कचरा गाड़ी से टाइम टेबल अनुसार प्रतिदिन कचरा इकट्ठा कराने आदि के निर्देश दिए।

इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती शैली कनाश, तहसीलदार श्री राजाराम करजरे एवं सीएमओ श्री भूपेन्द्र दीक्षित भी मौजूद थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |