कलेक्टर ने बिजनाखेड़ी एवं जसवाड़ा में ग्रामीणों से उनकी समस्याएं सुनी राजस्व संबंधी कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण

शाजापुर, 18 अक्टूबर 2021/ मो. बड़ोदिया तहसील को आदर्श तहसील बनाने के लिए चलाए जा रहे राजस्व सेवा अभियान के तहत आज कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने ग्राम बिजनाखेड़ी एवं जसवाड़ा के ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी राजस्व संबंधी समस्याओं को सुना। इस दौरान नायब तहसीलदार श्री आकाश शर्मा व श्री अजय अहिरवाल भी मौजूद थे।

कलेक्टर श्री जैन ने ग्रामीणों को जानकारी देते हुए बताया कि राजस्व सेवा अभियान के तहत ग्रामों में सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा, राजस्व रिकार्ड में सुधार आदि कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही अभियान के दौरान रास्ते संबंधी विवाद का निराकरण एवं सार्वजनिक मार्ग, चरनोई भूमि, शमशान भूमि, मंदिर की भूमि, सार्वजनिक स्थान आदि के अतिरिक्त नदी-नालों से अतिक्रमण हटाना आदि के कार्य भी किये जा रहे हैं। ग्रामीणजन उक्त अभियान के तहत अपना फौती नामांतरण, बटवारा, सीमांकन आदि राजस्व संबंधी कार्य करवा सकते हैं।

ग्राम बिजनाखेड़ी में ग्रामीणों ने कलेक्टर से खेत तक जाने वाले रास्ते की मरम्मत करवाने, बिजली बिल की समस्या, आंगनवाड़ी भवन बनवाने, राम मंदिर को शासकीय मंदिर घोषित कर पुजारी का मानदेय चालू करवाने, कुए की बाउण्ड्रीवाल का निर्माण करवाने सहित अन्य समस्याओं से अवगत कराया। इसी तरह ग्राम जसवाड़ा के ग्रामीणों ने श्मशान भू‍मि पर से अतिक्रमण हटवाने एवं सीमांकन कराने, पशुओं को गौशाला में रखने की व्यवस्था करवाने सहित अन्य समस्याओं से अवगत कराया। इस पर कलेक्टर श्री जैन ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Amazon Layoffs 2026: अमेज़न में 16,000 लोगों की छंटनी, इंसानों की जगह AI लेगा कमान; ₹55 लाख करोड़ के मुनाफे पर टिकी निगाहें     |     Hindu Nav Varsh 2026: शुरू हुआ ‘विक्रम संवत 2083’! क्या है ‘रौद्र संवत्सर’ और क्यों डरा रहा है इसका नाम? जानें आपकी राशि पर प्रभाव     |     Eid 2026: पार्लर जाने की झंझट खत्म! घर पर बने इस जादुई मास्क से मिनटों में हटाएं फेशियल हेयर; चांद सा चमकेगा चेहरा     |     India-Vietnam Summit 2026: दिल्ली में भारत और वियतनाम की अहम बैठक, जनजातीय समुदायों के उत्थान के लिए बना ‘मास्टर प्लान’     |     Mathura Traffic Advisory: राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे पर मथुरा-वृंदावन के ये रास्ते रहेंगे सील, इस्कॉन और प्रेम मंदिर दर्शन को लेकर बड़ी अपडेट     |     President Murmu Vrindavan Visit: राष्ट्रपति के दौरे पर मंदिरों में दर्शन का समय बदला, जानें बांके बिहारी और इस्कॉन मंदिर की नई टाइमिंग     |     Palam Fire Tragedy: पालम में आग का तांडव, 9 की मौत; रेस्क्यू के दौरान दीवार तोड़कर घुसे पड़ोसी, पुलिस की जांबाजी भी पड़ी कम     |     Gautam Buddha Nagar Power Cut: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आंधी का कहर, 150 बिजली पोल धराशायी; 16 गांवों में अंधेरा, मरम्मत जारी     |     Surat Murder Case: सूरत में बिहार की महिला का मर्डर, शक में कातिल बना पति; प्रेम विवाह के बाद चाकू से रेता गला, आरोपी गिरफ्तार     |     प्यार के लिए ‘बगावत’! जेल से प्रेमी को छुड़ा लाई प्रेमिका; 9 महीने की बेटी बनी मां-बाप की शादी की गवाह     |