लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर राज्य स्तरीय उड़न दस्ता एवं देवास आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा के विरुद्ध की कार्यवाही

लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर राज्य स्तरीय उड़न दस्ता एवं देवास आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा के विरुद्ध की कार्यवाही
———–
ग्राम बरोठा एवं सिरोलिया में कार्यवाही कर 5 हजार 600 किलो ग्राम महुआ लाहन एवं 70 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्‍त कर, 06 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए
————
जप्त सामाग्री का बाजार मूल्य 2 लाख 94 हजार रुपए
———–
कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला के निर्देश पर देवास जिले में आबकारी विभाग द्वारा लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन तथा विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में अपर आबकारी आयुक्त श्री राजेश हेनरी द्वारा भेजे गए राज्य स्तरीय उड़न दस्ता एवं देवास आबकारी द्वारा संयुक्त रूप से बरोठा एवं सिरोलिया में कार्यवाही की गई जिसमें 70 लीटर हाथ भट्ठी मदिरा एवं 5600 किलो ग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। लाहन को मौके पर विधिवत् नष्ट किया गया। कार्यवाही में 06 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए। कार्यवाही में जप्त सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 2 लाख 94 हजार रूपए है।
कार्यवाही में राज्य स्तरीय उड़न दस्ता भोपाल के सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री बीएम सिरसवार, श्री जहांगीर खान, आबकारी उपनिरीक्षक बी. पी. सूर्यवंशी, डी.पी.सिंह, निधि शर्मा, राजकुमारी मंडलोई, विजय कुचेरिया, उमेश स्वर्णकार मुख्य आरक्षक विष्णु प्रसाद कालोसिया, दीपक धुरिया, अशोक सेन, सनत ओझा, नितिन सोनी, दीपक टटवरे, आशीष गुप्ता एवं सैनिक बल सम्मिलित थे। आबकारी विभाग द्वारा जिले में इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Commercial Tax, MP
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |