8 ग्राम पंचायतो से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से चर्चा

शाजापुर, 12 अक्टूबर 2021/ कलेक्टर श्री जैन ने आज जनपद पंचायत मो. बड़ोदिया की ग्राम पंचायत मोरटा, सरसोदिया, गोदना, करजू, मोहना, गाडराखेड़ी, बीजाना एवं खरसोदा के सरपंचों एवं ग्रामीणजनों से चर्चा कर ग्रामों के विकास कार्यो के बारे में जानकारी प्राप्त की।

ग्राम पंचायत मोहना के सरपंच ने बताया कि ग्राम में विद्युत ट्रांसफार्मर की समस्या है। नामांतरण एवं बटवारा के नए नंबर दर्ज कराए जाना है। विद्यालय के भवन जीर्ण-शीर्ण है। इसी तरह गोदना के सरपंच ने बताया कि नलजल योजना के कारण नालियां बंद हो गई है। कार्यपालन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री विजय सिंह चौहान ने बताया कि नलजल योजना की लाईन टेस्टिंग के बाद ठेकेदार द्वारा खोदी गई सड़के एवं नालियों की मरम्मत करदी जायेगी। सरपंच ने बताया कि मालीखेड़ी से गोदना सड़क में नाली नहीं बनने के कारण गांव में सड़कों पर पानी रहता है। मोरटा सरपंच ने बताया कि श्मशान भूमि पर अतिक्रमण है। मोरटाकेवड़ी में मंदिर के पास ट्रांसफार्मर तीन-चार बार जल गया है। कलेक्टर ने तत्काल अतिक्रमण हटाने एवं ट्रांसफार्मर तत्काल दुरूस्त करने के निर्देश दिये। ग्राम में अतिरिक्त कक्ष में आंगनवाड़ी केन्द्र संचालित हो रहा है जो कि जर्जर है। कलेक्टर ने सरपंच ने कहा कि जर्जर भवन में आंगनवाड़ी संचालित नहीं करें। इसके लिए किराये से अलग से भवन लें। गाडराखेड़ी के सरपंच ने बताया कि आगर जोड़ की सड़क खराब है। खरसोदा सरपंच ने बताया कि ग्राम में पानी की समस्या है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब का विक्रय हो रहा है। कलेक्टर ने सरपंच ने कहा कि आवारा मवेशियों की समस्या के निराकरण के लिए चरनोई की भूमि को रिक्त कराकर ग्राम पंचायत फेंसिंग कराए और ग्राम के पशुओं को रखें। बिजाना सरपंच ने चौमा सड़क पर स्टे होने से निर्माण अवरूद्ध होने की जानकारी दी। करजू सरपंच ने करजू से टिगरिया जोड़ तक सड़क खराब होने से किसानों को आवागमन में हो रही दिक्कत की जानकारी दी। साथ ही सरपंच ने बताया कि चारागाह की भूमि पर अतिक्रमण है। बरसात के दिनों में विद्यालय में पानी भर जाता है। ग्राम में पेयजल स्त्रोत नहीं होने से नलजल योजना का क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा है। इसी तरह सरसोदिया सरपंच ने भी ग्राम की समस्याओं से अवगत कराया।

कलेक्टर ने सरपंचों से कहा कि जिन लोगों को कोरोना वैक्सीन का द्वितीय डोज नहीं लगा है, उन्हें चिंहित कर द्वितीय डोज लगवाएं। तहसीलदार मो. बड़ोदिया को निर्देश दिये कि ग्रामीणों की बतायी गई समस्याओं का तत्काल निराकरण करें। इस अवसर पर कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री विजयसिंह चौहान, डीपीसी श्री आरएस शिप्रे भी उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |