राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे शिक्षक उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

शाजापुर, 08 अक्टूबर 2021/ विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर कई प्रयास किए जा रहे हैंl जिसमें 12 नवंबर को आयोजित होने वाले कक्षा 3री, 5वी एवं 8वी के विद्यार्थियों के राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे की तैयारियों के दृष्टिगत जिला शिक्षा केंद्र शाजापुर के तत्वाधान में आज एबी रोड स्थित एमजी कान्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में शाजापुर एवं मोहन बड़ोदिया विकासखंड के शिक्षकों की उन्मुखीकरण कार्यशाला कलेक्टर श्री दिनेश जैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

कलेक्टर श्री जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना संकट काल के दौरान विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर उन्नयन में शिक्षकों की जवाबदेही बढ़ी है। जिसे राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे में विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से सुनिश्चित करना चाहिए।

कार्यशाला में जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभिलाष कुमार चतुर्वेदी, जिला परियोजना समन्वयक श्री आर.एस. शिप्रे, RMSA समन्वयक श्री ओपी कारपेंटर, प्रशिक्षण प्रभारी श्री बालेंद्र श्रीवास्तव, बीआरसीसी श्री रजनीश महिवाल, बीएसी श्री दीपक शर्मा, श्री ओपी परमार ने राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे पर शिक्षकों के साथ विमर्श किया। राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे आधारित लर्निंग आउटकम्स एवं उनकी मैपिंग तथा विश्लेषण आधारित प्रेजेंटेशन का जन शिक्षकों द्वारा प्रस्तुतीकरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक श्री भरत शर्मा ने किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |