राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे के संबंध में कार्यशाला का आयोजन 08 अक्टूबर को- जिला परियोजना समन्वयक श्री राजेन्द्र शिप्रे ने बताया

शाजापुर
—-
राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे (NAS-2021) की तैयारी संबंध में उन्‍मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन कलेक्टर श्री दिनेश जैन की अध्यक्षता में 08 अक्टूबर को एमजी कॉन्वेंट स्कूल शाजापुर में किया गया है। इसमें कक्षा तीसरी, 5वी एवं 8वी का अध्यापन कराने वाले शिक्षकगण शामिल होंगे। शाजापुर विकासखण्ड के शिक्षकों के लिए उन्‍मुखीकरण कार्यशाला प्रात: 11.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक तथा मो. बड़ोदिया के लिए दोपहर 2.00 बजे शाम 5.00 बजे तक आयोजित की जायेगी। संस्था में दो शिक्षक कार्यरत होने की स्थिति में केवल एक ही कक्षा का शिक्षक कार्यशाला में उपस्थित होगा।
उक्त जानकारी देते हुए जिला परियोजना समन्वयक श्री राजेन्द्र शिप्रे ने बताया कि जिले के समस्त प्रधानाध्यापक, शासकीय प्राथमिक विद्यालय एवं माध्यमिक विद्यालय विकासखण्ड शाजापुर एवं मो. बड़ोदिया के शिक्षकों को निर्धारित तिथि एवं समय पर कार्यशाला एवं उन्मुखीकरण में सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। उक्त कार्यशाला में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मॉस्क लगाना अनिवार्य किया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |