मुख्यमंत्री कोविड बाल कल्याण योजना के तहत शाजापुर के 3 बच्चों को सहायता राशि स्वीकृत

शाजापुर-
मुख्यमंत्री कोविड अनुकंपा नियुक्ति योजना के तहत 3 लोगों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान
—-
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा आज मिंटो हॉल भोपाल से कोविड बाल कल्याण योजना के नवीन प्रकरण में राशि स्वीकृति एवं वितरण, कोविड बाल सेवा योजना से लाभांवित बच्चों से भेंट एवं कोविड अनुकंपा नियुक्ति योजना में नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री जनसेवा एवं मोबाईल गर्वर्नेंस सेवाओं का विस्तार योजनाओं की घोषणा भी की। इस कार्यक्रम का प्रसारण शाजापुर जिले में भी किया गया था।

शाजापुर जिले में मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल कल्याण योजना के तहत सतगांव के शंकरलाल एवं उनकी पत्नी निर्मला बाई की मृत्यु होने पर उनके बच्चों टीना गोयल, अखिलेश गोयल एवं कन्हैया गोयल के लिए सहायता राशि स्वीकृत की गई है। साथ ही इन बच्चों के लिए महेश गोयल को संरक्षक बनाया गया है। जिले में अब तक 22 बच्चों को मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल कल्याण योजना के तहत सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी तरह मुख्यमंत्री कोविड-19 अनुकंपा नियुक्ति योजना के तहत शिक्षा विभाग में कार्यरत श्रीमती कौशर कुरैशी की मृत्यु होने से उनके आवेदक पति श्री याकुब खान को प्रयोगशाला शिक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। इसी तरह आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में कार्यरत सुनील देवतवाल की मृत्यु होने पर उनके पुत्र जय देवतवाल को भृत्य के पद पर नियुक्ति एवं उर्जा विभाग में संविदा पद पर कार्यरत श्री पंकज गुप्ता की मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती नमीता गुप्ता को आउटसोर्स अर्द्धकुशल श्रमिक के पद पर नियुक्ति का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।

शाजापुर में कलेक्टर श्री दिनेश जैन, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभिलाष चतुर्वेदी, सीएमएचओ डॉ. आर निदारिया, जिला संयोजक श्रीमती निशा मेहरा, महिला एंव बाल विकास सहायक संचालक सुश्री नीलम चौहान सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Amazon Layoffs 2026: अमेज़न में 16,000 लोगों की छंटनी, इंसानों की जगह AI लेगा कमान; ₹55 लाख करोड़ के मुनाफे पर टिकी निगाहें     |     Hindu Nav Varsh 2026: शुरू हुआ ‘विक्रम संवत 2083’! क्या है ‘रौद्र संवत्सर’ और क्यों डरा रहा है इसका नाम? जानें आपकी राशि पर प्रभाव     |     Eid 2026: पार्लर जाने की झंझट खत्म! घर पर बने इस जादुई मास्क से मिनटों में हटाएं फेशियल हेयर; चांद सा चमकेगा चेहरा     |     India-Vietnam Summit 2026: दिल्ली में भारत और वियतनाम की अहम बैठक, जनजातीय समुदायों के उत्थान के लिए बना ‘मास्टर प्लान’     |     Mathura Traffic Advisory: राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे पर मथुरा-वृंदावन के ये रास्ते रहेंगे सील, इस्कॉन और प्रेम मंदिर दर्शन को लेकर बड़ी अपडेट     |     President Murmu Vrindavan Visit: राष्ट्रपति के दौरे पर मंदिरों में दर्शन का समय बदला, जानें बांके बिहारी और इस्कॉन मंदिर की नई टाइमिंग     |     Palam Fire Tragedy: पालम में आग का तांडव, 9 की मौत; रेस्क्यू के दौरान दीवार तोड़कर घुसे पड़ोसी, पुलिस की जांबाजी भी पड़ी कम     |     Gautam Buddha Nagar Power Cut: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आंधी का कहर, 150 बिजली पोल धराशायी; 16 गांवों में अंधेरा, मरम्मत जारी     |     Surat Murder Case: सूरत में बिहार की महिला का मर्डर, शक में कातिल बना पति; प्रेम विवाह के बाद चाकू से रेता गला, आरोपी गिरफ्तार     |     प्यार के लिए ‘बगावत’! जेल से प्रेमी को छुड़ा लाई प्रेमिका; 9 महीने की बेटी बनी मां-बाप की शादी की गवाह     |