शाजापुर कलेक्ट्रेट में हुई जनसुनवाई में 46 आवेदन प्राप्त

शाजापुर, 05 अक्टूबर 2021/ मुख्यमंत्री जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत आज सम्पन्न हुई जनसुनवाई में कुल 46 आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने की। इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय, अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती शैली कनास, जिला संयोजक श्रीमती निशा मेहरा, सीएमओ श्री भूपेन्द्र दीक्षित सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

जनसुनवाई में मुख्य रूप से ग्राम सिलेपुर के गुलाबसिंह ने किसान सम्मान निधि की राशि दिलाने, सलसलाई के प्रदीप शर्मा ने आर्थिक सहायता प्रदान करने, लक्ष्मीपुरा के अम्बाराम ने प्लाट का नामांतरण कराने, द्वारकापुरी व मूलीखेड़ा के नागरिकों ने विद्युत पोल लगवाने, आगखेड़ी के ग्रामवासियों ने गंदे पानी की निकासी हेतु पाईप डलवाने, खेड़ी के कुंवर ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाने, टिटवास के अनारसिंह ने आर्थिक सहायता प्रदान करने, लोंदिया के कैलाश ने बीपीएल सूची में नाम जुड़वाने, हाउसिंग बोर्ड लालघाटी के ताराचंद ने वृद्धावस्था पेंशन चालू कराने, धाबलाधीर के विष्णु प्रजापति ने विद्युत बिल की राशि कम करवाने, खोकरिया के अरविंद मालवीय ने प्रसूति सहायता राशि दिलवाने एवं पगरावदकलां के सचिन ने शासकीय भूमि का पट्टा प्रदान करने संबंधी सहित अन्य आवेदकों द्वारा विभिन्न प्रकार की शिकायतों एवं समस्याओं के आवेदन दिये गये।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |