172 लाख रूपए लागत से निर्मित शाउमावि सलसलाई का लोकार्पण

शाजापुर
——
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल स्थित मिन्टो हाल मे संपन्न हुए प्रदेश स्तरीय समारोह में शालेय शिक्षा विभाग के 51 करोड़ 40 लाख रूपए लागत के 45 तथा जनजातीय कार्य विभाग के 213 करोड़ 80 लाख रूपए लागत के 71 भवनो का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इनमे शाजापुर जिले के ग्राम सलसलाई में 172 लाख रूपए लागत से निर्मित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का लोकार्पण भी शामिल है। यहां प्रदेश स्तरीय समारोह का प्रसारण भी किया गया।

सलसलाई में आयोजित कार्यक्रम में श्री अम्बाराम कराड़ा, श्री विजयसिंह बैस, श्री दिनेश शर्मा, श्री सन्तोष बराड़ा, श्री विजय जोशी जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभिलाष चतुर्वेदी, कार्यपालन यंत्री पीआईयू श्री कोमल भूतड़ा सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। विद्यालय का निर्माण लोक निर्माण विभाग परियोजना क्रियान्वयन इकाई द्वारा किया गया। भवन में भूतल पर 4 क्लासरूम, पुस्तकालय, विज्ञानप्रयोगशाला, कम्प्यूटर कक्ष, आर्ट एण्ड क्राफ्ट कक्ष, प्राचार्य कक्ष, स्टाफ कक्ष एवं खुला सभाकक्ष तथा प्रथम तल पर 4 क्लासरूम, 2 प्रयोगशाला कक्ष, स्टोर रूम आदि शामिल है। भवन को संविदाकार मेसर्स प्रफुल्ल विजय वर्गीय शुजालपुर द्वारा निर्मित किया गया है। अनुबंधानुसार 5 वर्ष की गारंटी भी दी गई है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |