कृषि विज्ञान केन्द्र, शाजापुर में 25 वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न

शाजापुर, 21 सितम्बर 2021/ कृषि विज्ञान केन्द्र, शाजापुर पर वर्ष 2021-22 की 25वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक कलेक्टर श्री दिनेश जैन के मुख्य अतिथ्य में संपन्न हुई। इस अवसर पर बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के विस्तार सेवायें निदेशक डॉ. एस.एन.उपाध्याय ने की। कार्यक्रम मे उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री के.एस.यादव, कृषि विज्ञान केन्द्र देवास के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.एस.के.भार्गव, उपसंचालक उद्यानिकी श्री मनीष चौहान, उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवायें डॉ. एस.के.श्रीवास्तव, डॉ. एम.के. सिंधल, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. एस.एस. धाकड, डॉ. गायत्री वर्मा, एवं डॉ. मुकेश सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रगतिशील किसान श्री घनश्याम पाटीदार, श्री जितेन्द्र पाटीदार, गोपीपुर, श्री जुझार सिंह एंव श्री सुनील नाहर आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में केन्द्र प्रमुख डॉ. जी. आर. अंबावतिया द्वारा बैठक के उद्देश्य एंव महत्व पर प्रकाश डाला एवं जिले में कृषकों की आय दुगुनी करने हेतु कृषि विज्ञान केन्द्र की विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया, जिससे कृषकों का आर्थिक विकास हो सके। इस दौरान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. एस.एस. धाकड़ विगत खरीफ 2021 मौसम में किए गए कार्यो एंव आगामी रबी 2021 में किये जा रहे कार्यो की कार्ययोजना का प्रस्तुतिकरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री जैन द्वारा उन्नत किस्मों, जलसंरक्षण एवं संवर्धन, प्याज की उन्नत तकनीक एवं उसका मूल्य संवर्धन का प्रचार प्रसार कर कृषकों की आय को दुगुना करने हेतु फसल विविधीकरण एवं उद्यानिकी आधारित खेती करने की बात कही साथ ही कलेक्टर महोदय द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र शाजापुर के वैज्ञानिकों द्वारा जिले के किसानों की आय बढ़ाने हेतु किये जा रहे कार्यो की प्रषंसा की। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ.एस.एन.उपाध्याय, निदेशक, विस्तार सेवायें रा.वि.सिं.कृ.वि.वि.,ग्वालियर द्वारा उद्यानिको फसलों की उन्नत तकनीको एंव उन्नत कृषि यंत्रो एंव जल संरक्षण की उन्नत तकनीको का प्रचार प्रसार किया जाए। साथ ही कुपोषण दूर करने हेतु सोयाबीन युक्त प्रर्वधन, सुरजना रोपण एवं मूल्य संवर्धान पर ध्यान दिया जाये। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गायत्री वर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में केन्द्र के श्री रत्नेश विश्वकर्मा, श्री हितेन्द्र इंदौरिया, कु.निकिता नंद, श्री गंगाराम राठौर का योगदान भी सराहनीय रहा।

सभी सदस्यों एंव वैज्ञानिको द्वारा जिले के कृषको एंव कृषि के सुधार हेतु बहुमूल्य सुझाव दिए गये, जिसके अनुसार किसानों से कहा गया कि जैविक खेती को बढावा देने एंव कम पानी में होने वाली औषधीय फसलें एवं बाजार आधारित फसल चयन एंव फसलों के मुल्य संवर्धन अपनाएं। कृषि के साथ-साथ पशुपालन, डेरी, उद्यानिकी फसलें, कृषि आधारित उद्योगो पर विचार करें। फसल सुरक्षा, संतरे में पौध संरक्षण के उन्न्त उपयों का प्रचार प्रसार किया जाये। फसल चक्र अपनाने एंव फसल विविधिकरण हेतु जाग्रति लाने, आलू, प्याज एवं लहसुन की उन्नत कृषि तकनीक का मैदान स्तर पर व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। जलवायु परिर्वतन को देखते हुए फसलों एंव किस्मों में बदलाव किया जाए। फसलों की रेज्डबेड पद्धति से बुआई करें।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |