ग्रामिणों को दी 108 एम्बुलेंस एवं स्वास्थ्य विषयक जानकारी, कहा- मदद के लिए डायल करें 108

मक्सी| ग्रामीण क्षेत्र में 108 एम्बुलेंस के प्रति लोगों को जागरुक करने कार्यशाला की जा रही हैं। इसी के तहत ग्राम जोकर के ग्रामिणों को जागरुक करने कार्यशाला आयोजित की। जिसमें 108 के ईएमटी पालसिंह राजपूत व पायलेट हारिश विश्वकर्मा ने बताया कि आपातकालीन स्थिति में दुर्घटनाओं के दौरान एंबुलेंस से निशुल्क सेवा प्रदान की जा रही है। कोई भी फोन पर एंबुलेंस को कॉल कर सकता है। किस तरह 108 पर कॉल कर एम्बुलेंस बुलाई जा सकती है। साथ ही एम्बुलेंस में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी भी दी गई। किन-किन परिस्थितियों में कॉल किया जाए, इसके बारे में भी ग्रामिणों को विस्तार से बताया।

उन्होंने ग्रामिणों से यह भी आग्रह किया कि अपने घरों के आसपास के डेंगू मच्छरों के लार्वा को पैदा करने वाले जमा पानी के पात्रों से पानी हटा दें। एक सप्ताह तक पानी जमा नहीं होने दें। साफ पानी के बर्तनों को ढक कर रखे।
इस अवसर पर बलरम सिसौदिया, अनोखेलाल, राजाराम सिसौदिया, सुनील कुमार सिसौदिया, बाबूलाल रजोरिया, तथा पायलेट श्री हरीश विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |