शाजापुर से खबर – वाहन स्टेंड संचालन के लिए निविदा आमंत्रित

शाजापुर
—–
कलेक्टर कार्यालय शाजापुर परिसर में स्थित वाहन स्टेंड को मासिक दर पर संचालन करने के लिए शाजापुर नगर के निवासियों से दरें आमंत्रित की गई है। वाहन स्टेंड संचालन के लिए न्यूनतम मासिक दर 24000 रूपये नियत की गई है। निविदा में हिस्सा लेने के लिए इच्छुक व्यक्ति 28 सितंबर 2021 दोपहर 2.00 बजे तक 500 रूपये नगद जमा कराकर आवेदन पत्र प्राप्त कर सकता है। भरे हुए आवेदन 29 सितंबर 2021 दोपहर 2.00 बजे तक जमा किये जा सकेंगे। प्राप्त निविदाएं 29 सितंबर को ही दोपहर 3.00 बजे कलेक्टर कार्यालय के विवेकानंद सभाकक्ष में खोली जायेगी। निविदा के संबंध में अधिक जानकारी के लिए कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 57 में संपर्क किया जा सकता है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

शाजापुर NH 52 पर कंटेनर और ट्रक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत     |     भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर पार्टी कार्यालय पर पत्रकारवार्ता हुई आयोजित     |     मामूली विवाद के बाद युवक की चाकू से गोदकर हत्या, दो नाबालिगों ने मिलकर की वारदात     |     गुना में नगर पालिका की टीम ने हटाया अतिक्रमण, दुकानदार हुए आक्रोशित     |     प्लेटफॉर्म से 200 मीटर पहले हुआ हादसा, ओवरनाइट एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरे     |     श्रद्धालुओं की कार ट्रक में घुसी, चार लोगों की दर्दनाक मौत, 6 गंभीर घायल..     |     धार के गणपति घाट पर दो ट्रकों में हुई जोरदार टक्कर ,लगी आग     |     गुना में महिला शिक्षक की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला     |     मुरैना में नदी में नहाने उतरा युवक डूबा, हुई मौत     |     इंदौर में गणेश उत्सव की धूम: राजवाड़ा पर विशेष पूजा के साथ गजानन का हुआ आगमन     |