स्व. आरजे पुरोहित की द्वितीय पुण्यतिथि पर किया पौधारोपण


शाजापुर, 8 सितंबर. पूर्व जिला सांख्यिकी अधिकारी एवं कर्मचारी संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष स्व. रामजीवन पुरोहित की द्वितीय पुण्यतिथि पर बुधवार को आईटीआई परिसर में पौधारोपण किया गया.
बता दें कर्मचारियों के हित के लिए लगातार उनकी आवाज बनने वाले स्व. पुरोहित को सहकर्मियों ने कॉमरेड की उपाधि दी थी. पूरे जीवनकाल में उन्होंने कर्मचारियों के हक में कई लड़ाईयां लड़ी और शासन-प्रशासन के साथ अधिकारियों को भी घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. ऐसी शख्सियत की द्वितीय पुण्यतिथि पर बुधवार को उनके पुत्र एवं वरिष्ठ पत्रकार मनोज पुरोहित द्वारा आईटीआई परिसर में वृहद पौधारोपण का आह्वान किया गया था. इस आह्वान पर राजनीतिक संगठन, सामाजिक संगठन, धार्मिक संगठन से जुड़े लोग बड़ी संख्या में आईटीआई परिसर में एकत्रित हुए. सर्वप्रथम स्व. आरजे पुरोहित की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजली अर्पित की गई. इसके बाद उपस्थितजनों ने स्व. पुरोहित की स्मृति में पौधारोपण किया. इस अवसर पर पूर्व विधायक अरुण भीमावद, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इरशाद खान, शहर कांग्रेस अध्यक्ष इमरान खरखरे, आशीष नागर, धीरेंद्र भदौरिया, हेमेंद्र व्यास, भूषण शर्मा, अजय सिंह, विनोद गुप्ता, अनुराग त्रिपाठी, अकील वारसी, अशफाक खान, इरशाद नागोरी, नरेश्वर प्रताप, महेश भावसार, विनय तिवारी, गोलू रिणवा, कमल सूर्यवंशी, सत्या वात्रे, अमर सिंह, पीयूष भावसार, मनीष सिसौदिया, संजय सक्सेना, संजय राठौर, अनुराग श्रीवास्तव, बिट्टू दरबार, गजेंद्र पाटीदार, धनराज गवली, नरेन्द्र भाटी, नवीन वर्मा, आईटीआई प्राचार्य श्री सोलंकी, नवीन मिश्रा सहित आईटीआई कॉलेज का स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

J&K Terror Crackdown: जैश-ए-मोहम्मद के ग्राउंड नेटवर्क पर शिकंजा, आतंकियों के मददगारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई; घाटी में सर्च ऑपरेशन तेज     |     Mumbai Crime: मुंबई में घरेलू विवाद का खूनी अंत, पति ने पत्नी को लोकल ट्रेन के सामने फेंका; आरोपी गिरफ्तार, चेम्बूर-गोवंडी के बीच की घटना     |     हनुमानगढ़ में ‘मौत’ का ओवरटेक! मेगा हाईवे पर बस और ट्रॉले की भीषण टक्कर, 5 यात्रियों की मौत से मातम; मची चीख-पुकार     |     बंगाल चुनाव का वो ‘ऐतिहासिक’ उलटफेर! जब 3 राष्ट्रीय पार्टियों के सभी उम्मीदवारों की जब्त हुई जमानत; TMC और BJP की जंग में साफ हो गया विपक्ष     |     Greater Noida Road Scam: ग्रेटर नोएडा में सड़क निर्माण में बड़ी लापरवाही, बिना उद्घाटन के ही उखड़ी सड़क; PWD अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग     |     राजस्थान के इस गाँव में ‘अघोषित कर्फ्यू’! रात में नो एंट्री और बैंड-बाजे पर पाबंदी; सीमा पार से कनेक्शन ने बढ़ाई सुरक्षा एजेंसियों की टेंशन     |     अंडों पर योगी सरकार का ‘डिजिटल’ चाबुक! अब हर अंडे पर लिखनी होगी एक्सपायरी डेट; पुराना माल बेचा तो खैर नहीं, 1 अप्रैल से बदलेगा नियम     |     पंजाब में ‘मिशन गारंटी’ फतेह! 4 साल में वादे पूरे कर भगवंत मान ने विपक्ष को घेरा; बोले- “हमने काम किया, उन्होंने सिर्फ कागजों पर वादे”     |     Bhopal Crime: हवाला के 55 लाख की लूट का पर्दाफाश, भोपाल पुलिस ने 12 बदमाशों को दबोचा; मास्टरमाइंड का ‘नो केस’ प्लान हुआ फेल     |     Unani Medicine Research: मानसिक बीमारियों के लिए वरदान साबित होंगी ये 3 यूनानी दवाएं, सूंघने मात्र से मिलेगा आराम; एक्सपर्ट्स का बड़ा खुलासा     |