संभागायुक्त श्री यादव ने गंभीर अनियमितता के कारण जिला पंजीयक को निलम्बित किया

उज्जैन 03 सितम्बर। संभागायुक्त श्री संदीप यादव ने संभाग के नीमच के सहकारिता विभाग के जिला पंजीयक श्री संजय आर्य को गंभीर अनियमितता के कारण मप्र सिविल सेवा नियम के अन्तर्गत तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। निलम्बन आदेश की प्रभावशीलता के दौरान श्री आर्य का मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय नीमच रहेगा और इन्हें निलम्बनकाल में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता रहेगी।
संभागायुक्त श्री यादव ने इस सम्बन्ध विगत 31 अगस्त को निलम्बन आदेश जारी कर दिया है। आदेश के तहत प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अन्तर्गत गत माह अन्न उत्सव कार्यक्रम के दौरान नीमच में आयोजित बैठक में सहकारिता विभाग के जिला पंजीयक श्री संजय आर्य अनुपस्थित रहे और बिना अनुमति के मुख्यालय छोड़ना और अवकाश का कोई आवेदन-पत्र प्रस्तुत न करना और न ही वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। इस सम्बन्ध में श्री आर्य को कारण बताओ सूचना-पत्र जारी कर जवाब चाहा गया था, किन्तु उनके द्वारा जवाब भी प्रस्तुत नहीं किया गया। श्री संजय आर्य के सम्बन्ध में ज्ञात हुआ कि श्री आर्य गत माह की 13 तारीख को बिना किसी सूचना व अनुमति के अवकाश पर मुख्यालय से बाहर चले गये हैं। इनका यह कृत्य गंभीरत अनियमितता प्रतीत होने के कारण तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है।

क्

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |