उज्जैन कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक घटिया तहसील के ग्राम सज्जन खेड़ा पहुंचे, नागौर राजस्थान में हुई दुर्घटना में मृत व्यक्तियों के परिजनों से मिलकर उनको सांत्वना दी

उज्जैन 31 अगस्त। कलेक्टर श्री आशीष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल आज घटिया तहसील के ग्राम सज्जनखेड़ा पहुंचे यहां उन्होंने नागौर राजस्थान में हुई दुर्घटना में मृत व्यक्तियों के परिजनों से मिलकर उनको सांत्वना दी तथा कहा कि घायल व्यक्तियों के इलाज के लिए जिला प्रशासन हर संभव प्रयास करेगा।

उल्लेखनीय है कि घटिया जनपद की ग्राम पंचायत बिछड़ोद इस्तमुरार के ग्राम सजनखेड़ा , दौलतपुर , सरली व आगर मालवा के निवासी कुल 18 स्त्री पुरुष आज सुबह राजस्थान के नागौर जिले के निकट तूफान एवं लोडिंग वाहन की टक्कर से दुर्घटनाग्रस्त हो गए। दुर्घटना में 12 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है जिनमे 10 उज्जैन जिले के व 2 आगर जिले के है अन्य 6 लोग घायल हैं। घायलों का इलाज निकट के हॉस्पिटल में किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर श्री आशीष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार शुक्ल , एसडीएम श्री गोविंद दुबे एवम अन्य जनप्रतिनिधि ग्राम सजन खेड़ा पहुंचे वहां पर उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त हुए व्यक्तियों के परिजनों स्त्री पुरुषों से बातचीत की एवं उनको सांत्वना दी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |