वायरल वीडियो सही, किन्तु बताए गए कुछ आरोपियों का घटना से संबंध नहीं,मामला शाजापुर जिले का

शाजापुर
—-
सोशल मीडिया पर विगत 25 अगस्त को ग्राम सारसी में फरियादी पक्ष को जूते-चप्पलों से मारपीट करने संबंधी वायरल किये गये वीडियो की अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ने पुष्टि करते हुए बताया है कि वीडियो तो सही है, किन्तु फरियादियों द्वारा 28 अगस्त को एजेके थाने में दिये गये आवेदन में बच्चन पिता विष्णुप्रसाद व विष्णु गोसाई एवं इंदरसिंह पिता देवीसिंह राजपूत निवासी सारसी के नाम दिये गये हैं का उक्त घटना से कोई संबंध नहीं है। वीडियो में इनकी उपस्थिति भी नहीं है और 26 अगस्त को फरियादियों द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में भी इनके नाम नहीं है।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 11 अगस्त को फरियादी बाबुलाल निवासी ग्राम सारसी ने उसकी 16 वर्षीय पुत्री के कहीं चले जाने की रिपोर्ट 12 अगस्त को लालघाटी थाने में दर्ज कराई थी। इस संबंध में पुलिस द्वारा प्रकरण की विवेचना कर आरोपी अर्जुन पिता अमरसिंह निवासी ग्राम सुनवानी गोपाल थाना विजयगंज मंडी जिला देवास को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण के अनुसार आरोपी अर्जुन के रिश्तेदार मानुलाल पिता किशनलाल व बंशीलाल पिता सिद्धुजी निवासी ग्राम टांडाबोल्डी विगत 25 अगस्त को ग्राम सारसी अपने रिश्तेदार से मिलने गये थे। यहां उनके साथ मारपीट हुई, जिसकी एफआईआर 26 अगस्त को मानुलाल एवं बंशीलाल ने कराई थी। जिसमें उनके स्वजातीय व्यक्तियों द्वारा मारपीट करने का उल्लेख है। 28 अगस्त को इनके द्वारा पुन: आवेदन देकर बताया कि मारपीट के दौरान स्वजातीय व्यक्तियों के साथ बच्चन पिता विष्णुप्रसाद, विष्णु गोसाई, इंदरसिंह पिता देवीसिंह राजपूत ने भी मारपीट की और जूतों का हार पहनाकर जुलूस निकाला। प्रकरण में एसडीओपी ने बताया कि वीडियो की पुष्टि जरूरी हुई है, किन्तु इसमें उक्त व्यक्तियों का घटना से संबंध होना नहीं पाया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

J&K Terror Crackdown: जैश-ए-मोहम्मद के ग्राउंड नेटवर्क पर शिकंजा, आतंकियों के मददगारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई; घाटी में सर्च ऑपरेशन तेज     |     Mumbai Crime: मुंबई में घरेलू विवाद का खूनी अंत, पति ने पत्नी को लोकल ट्रेन के सामने फेंका; आरोपी गिरफ्तार, चेम्बूर-गोवंडी के बीच की घटना     |     हनुमानगढ़ में ‘मौत’ का ओवरटेक! मेगा हाईवे पर बस और ट्रॉले की भीषण टक्कर, 5 यात्रियों की मौत से मातम; मची चीख-पुकार     |     बंगाल चुनाव का वो ‘ऐतिहासिक’ उलटफेर! जब 3 राष्ट्रीय पार्टियों के सभी उम्मीदवारों की जब्त हुई जमानत; TMC और BJP की जंग में साफ हो गया विपक्ष     |     Greater Noida Road Scam: ग्रेटर नोएडा में सड़क निर्माण में बड़ी लापरवाही, बिना उद्घाटन के ही उखड़ी सड़क; PWD अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग     |     राजस्थान के इस गाँव में ‘अघोषित कर्फ्यू’! रात में नो एंट्री और बैंड-बाजे पर पाबंदी; सीमा पार से कनेक्शन ने बढ़ाई सुरक्षा एजेंसियों की टेंशन     |     अंडों पर योगी सरकार का ‘डिजिटल’ चाबुक! अब हर अंडे पर लिखनी होगी एक्सपायरी डेट; पुराना माल बेचा तो खैर नहीं, 1 अप्रैल से बदलेगा नियम     |     पंजाब में ‘मिशन गारंटी’ फतेह! 4 साल में वादे पूरे कर भगवंत मान ने विपक्ष को घेरा; बोले- “हमने काम किया, उन्होंने सिर्फ कागजों पर वादे”     |     Bhopal Crime: हवाला के 55 लाख की लूट का पर्दाफाश, भोपाल पुलिस ने 12 बदमाशों को दबोचा; मास्टरमाइंड का ‘नो केस’ प्लान हुआ फेल     |     Unani Medicine Research: मानसिक बीमारियों के लिए वरदान साबित होंगी ये 3 यूनानी दवाएं, सूंघने मात्र से मिलेगा आराम; एक्सपर्ट्स का बड़ा खुलासा     |