22 पाव देशी मदिरा प्लेन जप्त-शाजापुर शाजापुर By Shahzad Khan On Aug 26, 2021 612 शाजापुर, 26 अगस्त 2021/ जिले में अवैध मदिरा के निर्माण विक्रय परिवहन संग्रहण की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कलेक्टर श्री दिनेश जैन के निर्देशन व जिला आबकारी अधिकारी सुश्री मंदाकिनी दीक्षित के आदेशानुसार आज 25 अगस्त को दौराने गश्त मिली सटीक सूचना के आधार पर सुंदरसी क्षेत्र में दो जगह दबिश कर कुल 22 पाव देशी मदिरा प्लेन जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) के तहत दो प्रकरण पंजीबद्व किए गए। उक्त कार्यवाही आबकारी उपनिरीक्षक मीनाक्षी बोरदिया द्वारा की गई। कार्यवाही में आबकारी आरक्षक श्री दिनेश कौशिक, श्री बाबूलाल गुर्जर, श्री अमित शर्मा भी उपस्थित रहे। उक्त कार्यवाहीयां निरंतर जारी रहेगी। मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 612 Share