जिज्ञासा ही वैज्ञानिक सोच को जन्म देती है- प्रभारी मंत्री श्री यादव, विज्ञान यात्रा का अवलोकन

विज्ञान का सकारात्मक प्रयोग होना चाहिये- सांसद श्री सोलंकी
शाजापुर 26 अगस्त 2021/ नई-नई चीजों के प्रति जिज्ञासा ही वैज्ञानिक सोच को जन्म देती है। यह बात प्रदेश के लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग राज्यमंत्री एवं जिला प्रभारी श्री बृजेन्द्र सिंह यादव ने आज शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में आयी विज्ञान यात्रा के अवलोकन के दौरान आयोजित हुए कार्यक्रम में कही। इस मौके पर सांसद श्री महेन्द्र सिंह सोलंकी, कलेक्टर श्री दिनेश जैन, श्री अम्बाराम कराड़ा, विज्ञान भारती के प्रांतीय संगठन मंत्री श्री प्रजातंत्र गंगेले, श्री नवीन राठौर, श्री संतोष बारोड़, श्री विजय जोशी, श्री रवि पांडेय, श्री विपुल कसेरा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री यू.यू. भिड़े, प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय श्री के के अवस्थी सहित अन्य गणमान्‍य नागरिक उपस्थित थे।
इस अवसर पर जिला प्रभारी मंत्री श्री यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि विज्ञान यात्रा पूरे एक वर्ष तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में भ्रमण कर विज्ञान के प्रति लोगों को जागरूक करेगी। हमारे देश में अब सुई से लेकर हवाईजहाँज और मिसाईले भी वैज्ञानिक बना रहे हैं। नए-नए आविष्कार हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्राचीन काल से ही वैज्ञानिक सोच के साथ कारीगर काम करते थे। हमारा देश किसी भी बात में अन्य देशों से कम नहीं है। कोरोना के दौरान जहाँ अन्य विकसित देश इससे लड़ने में अपने आप को अक्षम पा रहे थे, वही हमारे देश ने वैक्सीन बनाकर लोगों का जीवन बचाने का काम किया है। विज्ञान यात्रा से हमारे बच्चों की रूचि विज्ञान के प्रति बढ़ेगी।

सांसद श्री सोलंकी ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश में प्राचीन काल से ही ऋषि मुनियों की सोच एवं खोज विज्ञान पर आधारित थी। विज्ञान हमें एक ओर सुविधा देता है तो इसका दुरूपयोग हमारे जीवन के लिए हानिकारक हो जाता है। विज्ञान का सकारात्मक प्रयोग हमारे जीवन स्तर को सुधारने के काम में आता है। देश में सकारात्मक उर्जा का प्रसार विज्ञान के माध्यम से होना चाहिये।

इस मौके पर श्री अम्बाराम कराड़ा ने संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में विज्ञान भारती द्वारा निकाली गई विज्ञान यात्रा से बच्चों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा बढ़ेगी। भारतीय मूल के वैज्ञानिकों ने भी अपनी खोज से दुनिया में अपनी प्रतिभा का लौहा मनवाया है। विज्ञान भारती के श्री गंगेले ने विज्ञान यात्रा के उद्देश्य के बारे में बताया। इस मौके पर श्री आशीष जोशी ने उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इसके पूर्व प्रभारी मंत्री सहित अन्य अतिथियों ने विज्ञान यात्रा में आई सुश्री अंजली ढाका एवं अलिशा ढाका ने विज्ञान पर आधारित प्रयोगों से मिलावटी वस्तुओं की जाँच एवं अन्य अंधविश्वासों के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन श्री संतोष मालवीय ने किया।

विज्ञान यात्रा का आगमन शाजापुर में 25 अगस्त को हुआ। इस दिन यह यात्रा शासकीय विवेकानंद उ मा वि भरड़, हिन्द जूनियर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर शाजापुर तथा माँ उमिया ज्ञानपीठ उ मा वि शाजापुर पहुंची। यात्रा के दूसरे दिवस यह यात्रा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाजापुर तथा इटरनल स्कूल ऑफ स्टडीज शाजापुर में पहुंची इस दौरान बच्चो तथा आमजन ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। यात्रा के दौरान श्री अरुण व्यास, श्री मनोहर रॉय, श्री ओपी पाटीदार, श्री आशीष जोशी, आलोक रॉय, देवप्रकाश श्रीवास्तव, कमलेश नागर,सहित विज्ञान प्रेमी उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |