शाजापुर में प्रभारी मंत्री टीकाकरण महाअभियान सहित अन्य कार्यक्रमों में हुए सम्मिलित

जिले में लक्ष्य से अधिक टीकाकरण पर प्रभारी मंत्री श्री यादव ने दी बधाई
शाजापुर 26 अगस्त 2021/ प्रदेश के लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग राज्यमंत्री एवं जिला प्रभारी श्री बृजेन्द्र सिंह यादव ने आज शाजापुर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। शाजापुर जिले में टीकाकरण महोत्सव के दूसरे चरण में पहले दिन 25 अगस्त को 40 हजार के लक्ष्‍य के विरूद्य 50 हजार से अधिक लोगों के वैक्सिनेशन पर जिला प्रभारी मंत्री ने बधाई देते हुए कहा कि यह कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं शासकीय सेवको की सामूहिक मेहनत का प्रतिफल है।

अब लोग अफवाह में नहीं आकर, स्वयं टीका लगवाने आगे आ रहे है
अब लोग अफवाह में नहीं आकर, स्वयं टीका लगवाने आगे आ रहे है। यह बात जिला प्रभारी मंत्री श्री बृजेन्द्र सिंह यादव ने आज नगर के सामुदायिक भवन स्थित टीकाकरण केन्द्र में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कही। टीकाकरण महोत्सव के दूसरे दिन आज प्रभारी मंत्री श्री यादव ने नगर के सामुदायिक भवन स्थित टीकाकरण केन्द्र में मा सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर टीकाकरण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री दिनेश जैन, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज श्रीवास्तव, श्री अम्बाराम कराड़ा, पूर्व विधायक श्री अरूण भीमावद, श्री क्षीतिज भट्ट, श्री मनोहर विश्वकर्मा, श्री संतोष बराड़ा, श्री नवीन राठौर, श्री गोपाल राजपुत श्री हरियोम गोठी सहित प्रशासनिक अधिकारीगण भी मौजूद थे।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री यादव ने कहा कि पूर्व में कुछ लोग कोरोना वैक्सीन के प्रति अफवाह फैलाकर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे थे। किन्तु जिन लोगों को टीके लग गये थे, उन्हें कोरोना के दूसरे दौर में संक्रमण का ज्यादा असर नहीं हुआ, इससे लोग समझ गये और अब स्वयं टीका लगाने के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया कि अपने जीवन की रक्षा के लिए टीका अवश्य लगवाएं।

वृद्धा का पुष्पमाला पहना कर सम्मान किया

टीकाकरण केन्द्र पर ग्राम मझानिया से टीका लगवाने आई वृद्धा श्रीमती शांताबाई का हौसला बढ़ाने के लिए प्रभारी मंत्री श्री यादव ने पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया। इस मौके पर उन्होंने टीका लगवाने आए अन्य लोगों एवं टीकाकरण कर रहे कर्मियों से भी चर्चा की एवं स्वास्थ्य कर्मियों को पुष्प भेंट कर सम्मानित किया।

दुपाड़ा एवं मो. बड़ोदिया के टीकाकरण केन्द्रो का निरीक्षण

प्रभारी मंत्री श्री बृजेन्द्र सिंह यादव ने ग्राम दुपाड़ा एवं मो. बड़ोदिया के टीकाकरण केन्द्र का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणजनों से टीका लगवाने का अनुरोध किया। इस मौके पर श्री अम्बाराम कराड़ा ने भी संबोधित किया। ग्राम दुपाड़ा में कोरोना के दौरान उत्कृष्ट सेवा देने वाले चिकित्सक डॉ. आरसी चक्रवर्ती का प्रभारी मंत्री श्री यादव ने पुष्पहार पहनाकर सम्मान किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |