प्रेस क्लब ने 187 यूनिट रक्तदान करवाकर रचा था इतिहास – प्रभारी मंत्री ने प्रेस क्लब शाजापुर को किया सम्मानित

शाजापुर। जिला प्रशासन के रक्तदान अभियान को महादान बनाने और इतिहास रचने वाले प्रेस क्लब शाजापुर को स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के राज्यमंत्री एवं जिला प्रभारी बृजेन्द्रसिंह यादव द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
23 मार्च शहीद दिवस पर कलेक्टर दिनेश जैन ने जिलेवासियों से रक्तदान अभियान को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक रक्तदान की अपील की थी। इस पर प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक चौहान व प्रेस क्लब पदाधिकारियों द्वारा शहरवासियों को इसके लिए जागरूक किया था। नतीजन एक ही दिन में रिकार्ड 187 यूनिट रक्तदान हुआ था और रक्तदान के मामले में प्रदेश में शाजापुर जिला प्रथम पायदान पर पहुंच गया था। इस उत्कृष्ट कार्य हेतु रविवार को जिला मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री बृजेन्द्रसिंह यादव द्वारा प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक चौहान व पदाधिकारियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रेस क्लब संरक्षक सुनील नाहर, संजय वर्मा, शिवपालसिंह चौहान, राजेश नागर, मनोज नारेलिया, मनोज पुरोहित, नईम कुरैशी, इमरान खरखरे, प्रेस क्लब उपाध्यक्ष मंगल नाहर, सचिव नीलेश वर्मा, सहसचिव पं. गोविंद शर्मा, समन्वयक अजय गोस्वामी, प्रेस क्लब प्रवक्ता मनीष सोनी, प्रचार मंत्री फय्याज खान, सुमित भावसार, मनीष नागर, धनराज गवली, मोहित राठौर, शहजाद खान, सुनील हंचोरिया आदि उपस्थित थे

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |