Ujjain सुअर पकड़ने को लेकर हमलावर हुए 2 अपराधियों सहित कुल 5 पर रासुका लगा

​उज्जैन 12 अगस्त। उज्जैन शहर में विगत 5 अगस्त को अनावेदक अमित पिता राजेन्द्र डागर निवासी इन्दौर पर थाना माधव नगर के रहने वाले अमरदीप उर्फ ठाकुर बौरासी पिता मन्नुलाल बौरासी व दीपक बौरासी द्वारा साथियों के साथ मिलकर धारदार तलवार व लाठियों से हमला किया था। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री आशीष सिंह ने उक्त दोनों अमरदीप उर्फ ठाकुर बौरासी व दीपक बौरासी के पृथक-पृथक आपराधिक गतिविधियों में संलग्न होने व वर्षों सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम दुस्साहसपूर्ण जघन्य हत्या के कृत्य में लिप्त होने के कारण राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम-1980 की धारा 3/2 के अन्तर्गत आदेश पारित कर दोनों को तीन माह के लिये जेल में निरूद्ध किया गया है।

​इसी तरह कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने सार्वजनिक सुरक्षा बनाये रखने के लिये नागदा थाने के कालू उर्फ रईस पिता उस्मान गनी, नवाब खां पिता अब्दुल करीम एवं नईम उर्फ काला पिता फाजील बेग थाना माधव नगर पर रासुका लगाने के आदेश जारी किये हैं। सभी अपराधियों के विरूद्ध सम्बन्धित थानों में पृथक-पृथक आपराधिक गतिविधियों में संलग्न होने, लगातार सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम दुस्साहसपूर्ण जघन्य हत्या करने, डराने-धमकाने, अवैध जुआ सट्टे का धंधा करने, जान से मारने की धमकी, हत्या के प्रयास, अवैध रूप से हथियार रखने व अवैध रूप से गोवध कर गोमांस बेचने की कार्यवाही में संलिप्त रहने के आरोप हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |