दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा एवं 4000 रूपये जुर्माना

शाजापुर। न्यायालय श्रीमान द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश महोदय शुजालपुर के द्वारा निशार पिता अब्दु्ल रउफ खाँ उम्र 38 वर्ष निवासी जाबडिया भील, कालापीपल जिला शाजापुर को धारा 450 भादवि में 5 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1000 रूपयें अर्थदण्ड, धारा 376 (1) भादवि में 10 वर्ष का सश्रम कारावास तथा 2000 रूपये अर्थदण्ड, धारा 354 डी भादवि में 1 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 500 रूपयें अर्थदण्ड, धारा 506 भाग -2 भादवि में 1 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 500 रूपयें अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा अर्थदण्ड की जमा राशि में से 3000 रूपयें क्षतिपूर्ति के रूप में अपीलावधि पश्चात अभियोक्त्री को दिलायें जाने का आदेश दिया गया।
सहा. जिला मीडिया प्रभारी संजय मोरे अति. डीपीओ शुजालपुर द्वारा बताया गया कि, घटना दिनांक 15.03.2020 को जब पीडिता के पिता तथा माता एवं भाई खेत पर हाइवेस्टर से गेहूँ कटवाने गए थे। पीडिता घर पर अकेली थी। रात्रि करीबन 8 बजे आरोपी निशार पिता अब्दुल रउफ एकदम से घर में घुस गया और पीडिता से झूमाझटकी कर उसे भात में भर लिया।आरोपी ने पीडिता के साथ जबरन गलत काम किया और बोला कि अगर उसने किसी को यह बात बताई तो वह उसे तथा उसके बच्चों को जान से खत्म कर देगा। आरोपी के जाने के बाद रात को पीडिता के पिता आये तो पीडिता नें उन्हें घटना बताई। पीडिता ने यह भी बताया कि जब वह मजदूरी करने जाती थी तो आरोपी निशार उसे बुरी नियत से देखता था व उसका पीछा करता था।
उक्त घटना की रिपोर्ट पीडिता ने थाना कालापीपल पर दर्ज करायी जिस पर से अपराध पंजीबद्ध किया गया। अनुसंधान उपरांत आरोपी के विरूद्ध चालान सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
उक्त प्रकरण में अभियोजन की ओर से माननीय उपसंचालक ‘’अभियोजन’’ महोदय शाजापुर सुश्री प्रेमलता सोलंकी जी के मार्गदर्शन में पैरवी श्री संजय मोरे अति.जिला लोक अभियोजन अधिकारी शुजालपुर द्वारा की गई।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |